मनचाहा परिणाम कैसे पाएं | How To Achieve Your Goals

मन चाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल – How To Achieve Your Goals को पूरा ध्यान से पढ़े।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही हैं।

ऐसे पाएं मनचाहा परिणाम (How To Achieve Your Goals)

क्या आपने कभी विचार किया कि आपका मन कैसे काम करता है। क्या आप जानते हैं कि आपके मन के दो भाग है एक चेतन (concious mind) दूसरा अवचेतन (subconcious mind) आपका subconcious mind आपके concious mind से ज्यादा बड़ा है और यही आपके कार्यों में सफलता और असफलता के लिए उत्तरदायी हैं।

इसलिए हमें सबसे पहले हमारे subconcious mind (अवचेतन मन) की कार्यशैली को समझना होगा। बहुत से लोग अपने subconcious mind की कार्य शैली को समझने में असमर्थ होते हैं। आपको यह याद रखना चाहिए कि जब आपका subconcious mind किसी विचार को स्वीकार करता है, तभी वह उस पर कार्य करना शुरू कर देता हैं। वह अपने पूरे मानसिक और आध्यात्मिक नियमों को उस कार्य को पूरा करने में लगा देता है। चाहे आपके विचार अच्छे हो या बुरे।

How To Achieve Your Goals

इसका मतलब यह है कि यदि आप अपने मन में Negative Thoughts को जगह देते हैं तो आपके लिए परेशानियां और असफलताएं लेकर आता है। जब आप अपने subconcious mind का प्रयोग रचनात्मक कार्यों के लिए करते हैं और इसको सकारात्मक विचारों (Positive Thoughts) से भरपूर रखते हैं, तब यह आपको मानसिक शांति प्रदान करते हुए प्रेम से परिपूर्ण कर देता है और आपके सभी सवालों का जवाब निश्चित रूप से देता है।

जो कुछ भी आप अपने subconcious mind में सोचते हैं, वही चीज आपके जीवन में घटित होती है। इसलिए आप अपने subconcious mind में अपने विचार वास्तविकता की तरह स्वीकार करें, फिर आपका subconcious mind आपके लिए सब कुछ कर देगा।

आपका subconcious mind आपके विश्वास और चेतन मन की स्वीकृति पर response करता है। इसलिए आपको कभी भी अपने नकारात्मक विचारों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका subconcious mind आपके विश्वासों को स्वीकार करेगा और वैसा ही उत्तर देगा जैसा आपने विश्वास किया था।

यदि आप कहेंगे कि मैं बहुत गरीब हूँ, मेरे साथ बहुत बुरा होता है, मुझे सफलता नहीं मिलती, मैं बहुत बीमार रहता हूं। इन सभी वाक्य को आपका अवचेतन मन एक विश्वास की तरह ग्रहण करेगा और इन सब पर काम करना शुरू कर देगा अर्थात आपको कभी सफलता नहीं मिलेगी, आप हमेशा गरीब बने रहेंगे।

इसके बजाय आप positive sentence बोले और उन पर विश्वास करें। आपके मस्तिष्क में एक स्पष्ट विचार होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपको वास्तव में क्या चाहिए। आप क्या करना चाहते हैं, कहां पहुंचाना चाहते हैं, यदि आपको यह स्पष्ट पता है और आप उस पर विश्वास करते हैं, तो आपका subconcious mind उसी प्रकार से कार्य करते हुए परिस्थितियों में बदलाव लाएगा और एक समय ऐसा आएगा जब आप उस चीज को प्राप्त कर लेंगे, जिसे आप पाना चाहते हैं।

आपका subconcious mind बहुत शक्तिशाली है। इसी ने ही आपके शरीर के हर अंग को बनाया है। यदि आप इसे अपने लिए अच्छे स्वास्थ्य की आज्ञा देंगे तो आपका subconcious mind आपके शरीर को स्वस्थ रखेगा। इस तरह से आप अपने अवचेतन मन की कार्यशैली को समझते हुए और इसका सही तरीके से उपयोग करते हुए मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

कल्पना का उपयोग करें

यदि आप किसी कार्य के सही से होने की या किसी चीज को प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने अवचेतन मस्तिष्क को यह विश्वास दिलाइए कि आपने उस कार्य को बहुत ही बेहतर किया है। ऐसी कल्पना कीजिए कि उसका परिणाम वैसा ही आया है जैसा आपने सोचा था। इसी प्रकार जो चीज आप प्राप्त करना चाहते हैं उसके बारे में ऐसी कल्पना कीजिए जैसे वह आपको मिल चुकी है और आप उसके लिए आभारी है।

प्रार्थना चमत्कार करती है

जो कुछ भी आप विश्वास के साथ प्रार्थना करते हुए मांगते हैं वह आपको जरूर मिलता है। किसी पर विश्वास करने का अर्थ है उसे आप वास्तविक रूप से और सत्य की तरफ स्वीकार करते हैं और उसके होने की संभावना बढ़ जाती है। जब आप ऐसा करते हैं तो आपको अपनी प्रार्थनाओं से जवाब मिलने लगता है और आप खुशी का अनुभव करते हैं।

प्रार्थना में सफलता के चरण

  • अपनी समस्या को समझे।
  • समस्या के समाधान के बारे में सोचें।
  • समाधान होने के विश्वास का अनुभव करें।

इच्छा और कल्पना के बीच का संघर्ष

जब आपके मन के दोनों भागों चेतन व अवचेतन में कोई मतभेद नहीं है तो आपकी प्रार्थनाओं का जवाब मिलेगा। आप अपनी इच्छा और कल्पना के बीच के सभी मतभेदों को उनींदी अवस्था में अर्थात नींद आने से ठीक पहले की अवस्था के द्वारा दूर किया जा सकता है। चेतन मस्तिष्क जब निद्रा अवस्था में होता है, तब अपने अवचेतन मस्तिष्क में विचार डालने का श्रेष्ठ समय निंद्रा अवस्था से पहले का होता है।

How To Achieve Your Goals

इसका कारण यह है कि अवचेतन मस्तिष्क सोने से ठीक पहले और उठने के तुरंत बाद सबसे ज्यादा खुला हुआ होता है। जब आप अपनी इच्छा के पूरा होने की कल्पना करते हैं और उसे पाने का एहसास कर लेते हैं, तब आपका subconcious mind आपकी इच्छा को साकार रूप प्रदान करता है।

इस ज्ञान के साथ जिस चीज की कल्पना और एहसास एक सत्य की तरह करेंगे तो वह जरूर सच होगा। इसे एक उदाहरण से समझते हैं-

एक युवा लड़की की कहानी

एक युवा लड़की ने अपनी इच्छा और अपनी कल्पना के बीच के मतभेद पर काबू पाया। उसे अपनी कानूनी समस्या पर एक समाधान चाहिए था लेकिन उसकी mental state हमेशा असफलता, नुकसान और गरीबी की रहती थी। यह एक कानूनी समस्या थी। एक के बाद एक करके तारीख पर तारीख बढ़ रही थी और कोई समाधान नजर नहीं आ रहा था।

लेखक जोसेफ मर्फी के सुझाव पर उस लड़की ने उनींदी स्थिति में सोने से पहले अपनी समस्या के सुखद अंत की कल्पना करना शुरू किया। उसके मन की कल्पना और उसके दिल की इच्छा के बीच सहमति बनने लगी। सोने से पहले उसने अपने और अपने वकील के बीच की बातचीत में नतीजे के बारे में सोचा और इन सबको संजीव होते हुए देखा।

वह अपने वकील से प्रश्न पूछती थी और वह उसे सही जवाब दे रहा था। उसका वकील उससे कह रहा था ‘इस केस का हल न्यायालय से बाहर हो गया है’ उसने यह मानसिक फिल्म कही बार चलाई कि इस समस्या का समाधान हो गया हैं। कुछ सप्ताह के बाद उसके वकील ने उसे बुलाया और उसे विश्वास दिलाया कि जो कुछ उसने कल्पना में देखा और महसूस किया, वह वास्तव में हो रहा था।

निष्कर्ष

इस प्रकार से स्पष्ट है कि हमारे मस्तिष्क का अवचेतन भाग बहुत ही शक्तिशाली हैं। हमें अपने पसंद के परिणाम प्राप्त करने के लिए इसका सही से उपयोग करना चाहिए। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा की अपनी इच्छाओं को पूरा करने और मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अवचेतन मस्तिष्क का प्रयोग कैसे करना हैं। आज से ही इसे करना शुरू करें।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल (How To Achieve Your Goals) कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment