सुबह की ये 6 आदतें आपके जीवन को चमत्कारिक बना देगी। | The Miracle Morning book 6 habits in hindi

हैल एलरोड की पुस्तक ‘The Miracle Morning’ में बताई गई 6 आदतें आपके जीवन में चमत्कार कर सकती हैं। The Miracle Morning Book की इन्हीं 6 आदतों के बारे में हम आज की इस blog post मे विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

चमत्कारिक सुबह की 6 आदतें (The Miracle Morning Book 6 habits)

Hal Elrod ने अपनी पुस्तक The Miracle Morning मे बताई गई 6 आदतों को Life Savers का नाम दिया है। S. A. V. E. R. S. शब्द के इन 6 अक्षरो से ही इन 6 आदतों (अभ्यास) का निर्माण किया है। इस article में हम इन 6 अभ्यासों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

द लाइफ सेवर्स (The Life Savers)

  • S for Silence (मौन)
  • A for Affirmation (अभिकथन)
  • V for Visualization (मानसिक चित्रण)
  • E for Excercise (व्यायाम)
  • R for Reading (पठन)
  • S for Scribing (लेखन)

1 मौन (Silence)

मौन अर्थात शांत रहना। ये The Miracle Morning की 6 आदतों में सबसे पहली habit हैं। हैल एलरोड कहते हैं कि हमें सुबह की शुरुआत शांति के साथ करनी चाहिए। अपने आप को शांत रखते हुए सुबह की शुरुआत लंबी और गहरी सांसे लेते हुए करनी चाहिए। ताकि आपके शरीर के सभी अंगों को पूरी तरह ऑक्सीजन की आपूर्ति सके। इससे आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकेंगे। आप अच्छा और बेहतर महसूस करने लगेंगे।

Silence

मौन रहकर अर्थात अपने आप को शांत रखकर और ध्यान मुद्रा में बैठकर आपको आज के दिन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। आपको इस चीज के लिए आभार प्रकट करना चाहिए कि आज आप सही सलामत उठ गए हैं वरना दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो रात को सोए थे लेकिन सुबह नहीं उठ पाए इसलिए हमारे पास धन्यवाद ज्ञापित करने का एक मजबूत आधार है।

2 अभिकथन (Affirmation)

The Miracle Morning की 6 आदतों में सबसे दूसरी habit हैं Affirmation अर्थात अभिकथन। इसका मतलब है आपको वह कथन बोलना चाहिए जो आप आज के दिन में अपने लिए चाहते हैं। आपको ऐसे वाक्यों का उच्चारण करना चाहिए जो चीजें आप अपने जीवन में अपने लिए चाहते हैं। जैसे कि मैं बहुत खुश हूँ। मेरे जीवन में खुशियाँ आ रही हैं। मैं अमीर और धनवान होता जा रहा हूँ।

The Miracle Morning book 6 habits in Hindi
Affirmation

3 मानसिक चित्रण (Visualization)

लेखक हैल एलरोड ने Life Savers का तीसरा अभ्यास Visualization यानी मानसिक चित्रण को बताया है। The Miracle Morning Book में Writer कहते हैं कि व्यक्ति को उन चीजों के बारे में Visualize अर्थात मानसिक छवियों का निर्माण करना चाहिए, जिन्हें वह अपने जीवन में प्राप्त करना चाहता हैं। सुबह सुबह थोड़ी देर आँखे बंद करके अपने मस्तिष्क में ऐसे कार्यो की कल्पना करे, जो आप अपने लिए होता हुआ देखना चाहते हैं।

The Miracle Morning book 6 habits in Hindi
Visualization

कहीं सफल व्यक्तियों ने यह माना है कि उनकी सफलता में विजुलाइजेशन का अहम योगदान है। अधिकांश लोग अपने अतीत में मिले दुखों और चिंताओं में ही खोए रहते हैं ऐसा करके भी अपने जीवन में उन्हीं दुखों और चिंताओं को आकर्षित करते हैं और उनके साथ वैसा ही होता रहता है जबकि यदि आप अपने जीवन में समृद्धि और प्रचुरता को चाहते हैं तो आप वैसा ही मानसिक शिक्षण और मानसिक पूर्वाभ्यास करें

4 व्यायाम (Excercise)

अपने पूरे दिन को energetic बनाने के लिए सुबह सुबह कुछ मिनटों का व्यायाम करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि हमें रोजाना व्यायाम (Excercise) करना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य में तो वृद्धि करता ही है, साथ ही हमारे आत्म विश्वास और सोचने समझने की शक्ति का विकास भी करता है। फिर भी आप सुबह उठकर व्यायाम नहीं करने के हजार बहाने बना सकते हैं। हो सकता है आप बहुत ज्यादा व्यस्त हो या फिर हो सकता है कि आपके पास व्यायाम करने के लिए समय नहीं हो।

The Miracle Morning book 6 habits in Hindi
Excercise

सुबह व्यायाम करने के बहुत फायदे हैं। आम दिनभर ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे। आप आपके जीवन को समृद्धि की ओर अग्रसर पाएंगे। कम से कम आप रोजना इतनी Excercise करें कि आपके दिल की धड़कने तेज हो जाए, आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाए और आप के फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंच जाए।

5 पठन (Reading)

Reading – पढ़ना। ये थी Miracle Morning Book में बताये गए 6 Life Savers अभ्यासों में से पांचवा अभ्यास हैं। यह जीवन में परिवर्तन लाने का सबसे तेज माध्यम है। आप उन successful लोगों को follow करना चाहिए, जिन्होंने वह सब कुछ प्राप्त किया जो वे पाना चाहते थे। आज बाजार में हर विषय पर पुस्तकें उपलब्ध है। रोजना पढ़ने की आदत डाल कर आप बहुत सारी knowledge प्राप्त कर सकते हैं।

The Miracle Morning book 6 habits in Hindi
Reading

मान लीजिए आप जीवन में अमीर और धनी बनना चाहते हैं। इस विषय पर बाजार में अनेक पुस्तकें उपलब्ध है। यह किताबें उन लोगों ने लिखी है, जिन्होंने अपने जीवन में सफलताएं प्राप्त की है और इन पुस्तकों में उन्होंने अपने अनुभवों को बताया है। संबंधित पुस्तकों को पढ़कर आप उन लोगों के अनुभव का लाभ ले सकते हैं। सुबह-सुबह थोड़ी देर पढ़ने की आदत डाल कर आप अपने जीवन में चमत्कारिक बदलाव पाएंगे।

6 लेखन (Scribing)

ये Life Savers का अंतिम चरण हैं। Scribing यानि लिखना। The Miracle Morning Book में लेखक Hal Elrod कहते हैं कि हमारे दिमाग में उत्पन्न विचारों को लिखित रूप देने से उनके होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जो चीजें आप आना चाहते हैं, जिन सपनों को आप साकार करना चाहते हैं, उन्हें कागज पर लिखे। सुबह के समय थोड़ी देर कुछ भी लिखने की आदत डालें। आप डायरी लिखना शुरू कर सकते हैं।

The Miracle Morning book 6 habits in Hindi
Writing

रोजाना लेखन के कई लाभ है। लिखने से आपके विचारों को स्पष्टता मिलती है। लिखने से नए विचार उत्पन्न होते हैं। आप क्या पाना चाहते हैं? आप जीवन में क्या बनना चाहते हैं? आपका कौन सा सपना है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ? इन सब के बारे में कागज पर लिखे। लिखने से उनके होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है। इसलिए लिखने की आदत को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना ले। लिखी गई चीजों और कामों को घटित होता हुआ देखेंगे तो आप अपने जीवन में चमत्कार होता हुआ पाएंगे।

निष्कर्ष (conclusion)

इन सभी 6 अभ्यासों की शुरुआत आप बड़े उत्साह के साथ कर सकते हैं। हो सकता है आपको यह अभ्यास असुविधाजनक और असहज लगे। सुबह के समय 1 घंटे में यह सभी अभ्यास किए जा सकते हैं। यदि आपके पास इतना भी समय नहीं है तो आप इन को 6 मिनट में भी पूरा कर सकते हैं। एक अभ्यास को 1 मिनट का समय दें। जितना अधिक आप इन अभ्यासों को करने की कोशिश करते हैं, आप इनको करना उतना ही स्वाभाविक और सामान्य पाएंगे।

इसे भी पढ़ें

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment