मेडिटेशन करने के 10 टिप्स | How To Do Meditation In Hindi

How To Do Meditation In Hindi में हम आपको बताने वाले है कि मेडिटेशन क्या है?, इसे कैसे करे? और इसके क्या फायदे हैं?

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इस तरह से व्यस्त है कि अपनी सेहत के लिए भी बिल्कुल समय नहीं निकालता है। इस कारण लोग आसानी से कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन सभी मुसीबतों से पीछा छुड़ाने का एक मात्र बेहतरीन तरीका है योग और मेडिटेशन यानी कि ध्यान लगाना।

इसे करने के कई तरीके हो सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव भी नही करना होगा और न ही कोई तैयारी करनी होगी।

Meditation क्या है? (How To Do Meditation In Hindi)

Meditation जिसे हिंदी भाषा में ध्यान कहते है हर व्यक्ति के लिए इसका मतलब अगल-अलग हो सकता हैं। अगर हम आपको बिलकुल आसान शब्दों में बताये तो meditation एक ऐसा Process है जो आपके अस्थिर मन और भावनाओ पर नियंत्रण करना सिखाता है और साथ ही मनुष्य के अंदर की अनंत शक्तियों को पहचाने में मदद करता है।

हर मनुष्य के अंदर कुछ न कुछ ऐसी शक्तियां होती है जो उसके जीवन को बदलने मे उसकी मदद कर सकती है लेक़िन वह इस दुनिया में जीवन की भाग दौड़ में इस तरह फँस जाता है कि वह अपने आप को उसके अंदर से नही निकाल पाता और अपने अंदर की पूरी शक्तियों को पहचान ही नही पाता। 

How To Do Meditation In Hindi

Meditation का process उसी तरह चलता है जैसे की आप जब सोने के बाद उठकर feel करते हो, एक दम शांत और energy से भरे हुए। मैडिटेशन एक ऐसी अवस्था होती है जो आपके जाग्रत होते हुए आपके दिमाग को शांत रखती हैं। आपके दिमाग मे चलने वाले नकारात्मक विचारों को शांत कर देता है और आपको आपके असली रूप से परिचित करवाता है।

यह मनुष्य के लिए एक वरदान की तरह होता हैं। क्योकिं कहा जाता है और माना भी गया है की Meditation से जीवन मे सब कुछ संभव हैं। इससे हम उन चीजों का भी इलाज़ कर सकते है जिनका इलाज़ अभी तक किसी को नही मिला है। Meditation/ध्यान एक Mental Exercise है जिसमें Relaxation, Focus और awareness भी शामिल है। जिस तरह body के लिए Physical Exercise Work करती है वैसे ही Meditation Mind के लिए एक Practice है।

यह अभ्यास व्यक्तिगत रूप से कहीं शांत स्थिति में बैठकर अपनी आंखें बंद करके किया जाता हैं। इसमें कोई व्यक्ति अन्य तकनीक का उपयोग करता है जैसे Mindfulness, किसी particular चीज, विचार पर Concentrate करता है जिससे Focus और awareness को बढ़ाया जा सकता है। इसकी practice एक मनुष्य को मानसिक रूप से शुद्ध बनाता है और मन में शांति और स्थिरता देता है।

How To Do Meditation In Hindi

इसका मतलब कोई मनुष्य, कोई नया इंसान या बेहतर इंसान बनना नही होता है बल्कि meditation से आप आपकी knowledge और अपनी awareness को बढ़ा सकते हो। मेडिटेशन में आप अपने thoughts और feelings को देखना या Observe करना शुरू करते हैं वो भी बिना किसी judgement के और ऐसा करने से आप इन thoughts को और feelings को और भी अच्छे तरीके से समझने लगते हैं।

Meditation कैसे और कब करें? 

आज के समय में meditation करना ना तो ज्यादा आसान है और ना भी ज्यादा मुश्किल, बस आपको meditation करने के सही तरीके पता होने चाहिए। Meditation कैसे करे? आपकोयह पता होना चाहिए। मेडिटेशन करने के लिए एक शांत जगह चुने वहाँ बैठ जाए और कोशिश यह करें की आपका meditation रोजाना एक ही समय पर हो, हम आपको मेडिटेशन यानी ध्यान करने के steps बताने जा रहे हैं –

1- सही समय चुने

Meditation स्वयं को relax करने के लिए करते है। इसलिए आप ऐसा समय चुने जब आप फ्री हो और बिना किसी जल्दी के बैठ सकते हो। मतलब यह है, वो ऐसा समय हो जब कोई भी disturb ना कर सके और आप बिना किसी बाधा के meditation करते रहे। इसके लिए sunrise यानी सुबह का समय सबसे बेहतर माना गया है। यह ऐसा समय होता हैं जब nature भी आपका इस काम मे साथ देता है। यही समय सबसे सही होता है।

2- शांत जगह चुने

सही समय की तरह ही, सही जगह भी चुने और इसका चुनाव भी आपको अपने हिसाब से करना चाहिए जो जगह आपको अच्छी लगे। जगह ऐसी होनी चाहिये जहां कोई भी आपको disturb ना करे। ऐसी जगह हो जहां आप शांत वातावरण से घिरे हुए हो और आप पूरी तरह से meditation का आनंद ले रहे हों।

3- आरामदायक posture में बैठे

जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि Meditation mind को relax करने के लिए किया जाता हैं। इसमें आपके बैठने की position भी बहुत matter करती है। इस बात का भी ध्यान रखे कि आप relax होने के साथ साथ comfortable और straight भी बैठे हो। अपनी कमर को straight रखे, लेकिन अपने कंधे और गर्दन को बिल्कुल ढीला रखे। आंखो को पूरे समय बंद रखे।

4- Meditation से पहले कुछ ना खाये

Meditation करने का सबसे सही समय होता है खाना खाने से पहले का समय। इसे करते समय आपका पेट ज्यादा भरा हुआ नही होना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद आपका शरीर आराम मांगता है और उस कारण आप सो भी सकते है। मगर आपका पेट बिल्कुल खाली भी नही होना चाहिये, क्योकि बिल्कुल भूके पेट आपको सिर्फ खाने के विचार आयेंगे। इसलिए आपका पेट meditation करते समय पर्याप्त भरा होना चाहिए। अगर आप खाना खा चुके हैं तो दो घंटे के बाद आप meditation कर सकते हैं।

5- Meditation से पहले थोड़ा Warm up करे

Meditation करने से पहले अपनी body को थोड़ा warm कर ले। इससे शरीर की अकड़न तो दूर हो ही जाती है, साथ ही यह आपकी body को हल्का भी बना देता है और आप meditate करते समय ज्यादा ध्यान लगा पाते हो। Warm up से आप अपने शरीर को सीधा रख अच्छे से बैठ भी पायेगें।

6- पहले गहरी श्वास ले

अपनी श्वास चलने की गति पर ध्यान दे। meditation से पहले गहरी श्वास लेना हमेशा बेहतर होता है। आप चाहे तो meditation करने से पहले Alternate Nostril Breathing भी कर सकते हैं। जिससे आप अच्छे से श्वास ले पायेगें और meditation में शांत रह पायेगें।

7- खुश होकर meditate करे

Meditation करते समय आपके face पर एक अच्छी smile होनी चाहिये ये आपको relax भी रखेगी और इससे आप खुद को थोड़ा शांत भी पायेगें और यह आपके meditation experience को improve भी कर देगी।

8- सारी चिन्ताओं को भूल जाएं

Thoughts एक airplane की तरह होते है जो अपने मन के भीतर take off और land करते रहते है लेकिन meditation के समय यह ध्यान मे रखें कि आप सभी तरह के विचारों और चिन्ताओं को भूल जाए और अपना पूरा focus सिर्फ meditation पर ही रखे।

9- दूसरों के साथ Meditate करे

आपको meditation करना और भी आसान लगने लगेगा और meditation करने मे आपका मन भी लगेगा अगर आप दूसरों को भी अपने साथ meditate करने में शामिल करेंगे। Group meditation करने से आप और ज्यादा गहराई में जा पाएंगे। 

10- अपनी आंखो को धीरे से खोले

Meditation खत्म करते समय पूरी सावधानी रखें। उस समय आप अपनी आंखों को जल्दी से ना खोले। अपनी आंखों को बड़ी आसानी से धीरे से खोले और अपने आसपास के वातावरण को उससे पहले ही जानने की कोशिश करें। ध्यान मे लाये कि आप कहां बैठे है? आप आस पास क्या है? आपकी श्वास कैसी चल रही है? 

मेडिटेशन के फायदे (Benefits of Meditation in Hindi)

मेडिटेशन करने के कई लाभ होते हैं, जिनके बारे मे हम आपको बताने जा रहे है – 

How To Do Meditation In Hindi
  • तनाव में कमी– रोजाना नियमित रूप से Meditation करने से तनाव कम होता है और दिमागी रूप से शांति का अनुभव होता है।
  • चिंता और अवसाद में कमी– Meditation करने से चिंता और अवसाद से भी छुटकारा पाने में सफलता मिलती है।
  • दिमागी विकास– मेडिटेशन आपके दिमागी विकास के लिए भी बहुत लाभकारी माना गया है। इसकी सहायता से तनाव, चिंता और अवसाद जैसे दिमागी विकारों से मुक्ति मिलती है और इनसे बचाव के साथ दिमाग के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • दर्द से छुटकारा– इसकी मदद से आत्मिक और शारीरिक दोनों प्रकार के दर्द से छुटकारा मिलता है।
  • ब्लड प्रेशर– मेडिटेशन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी एक प्रमुख उपाय माना गया है। कारण यह है कि इसका उपयोग दिमागी रूप की शांति प्रदान करता है। साथ ही शरीर में Blood Circulation को भी नियंत्रित करने का काम करता है।
  • ह्रदय स्वास्थ्य– Meditation को Heart Health से संबंधित सभी रोगों से दूर करने मे बहुत ही सहायक माना जाता है। 
  • नींद में सुधार : Mindfulness मेडिटेशन को नींद में सुधार के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

F&Q

Q1- मेडिटेशन कितनी देर तक करना चाहिए?

A. इसका कोई फिक्स जवाब नहीं है लेकिन रिसर्च के हिसाब से मेडिटेशन के लाभ लेने के लिए आपको हर रोज कम से कम 10 मिनट जरूर देने चाहिए, लेकिन शुरुवाती दौर में आप 5 मिनट से भी शुरू कर सकते हैं।

Q2- मेडिटेशन कब करना चाहिए?

A. सुबह के समय आपका मन शांत और फ्रेश होने के कारण सुबह का समय सबसे अच्छा माना गया है ।

Q3 -मेडिटेशन करते समय क्या सोचना चाहिए?

A. मेडिटेशन करते समय आपको कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। बस आप अपना ध्यान अपनी दोनों आँखों के बीच के बिंदु पर ले जाए। 

Q4- मेडिटेशन कब नहीं करना चाहिए?

A. अगर आपको नींद आ रही है तो आपको मेडिटेशन नही करना चाहिए।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment