गणतंत्र दिवस पर भाषण | Republic Day Speech In Hindi

आज के इस Article – Republic Day speech In Hindi में हम आपको गणतंत्र दिवस के भाषण के साथ साथ और भी बहुत कुछ Detail में बताने वाले है कि इसे क्यों मनाया जाता है, गणतंत्र दिवस् का इतिहास क्या हैं?

भारत में हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) को सभी लोग बड़ी धूम धाम से मनाते है। यह दिन हम सभी के लिए एक भारतीय होने के नाते बहुत खास है, क्योकिं इस दिन हमारे देश भारत को संविधान मिला था। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश के सभी संस्थानों पर झंडा फहराया जाता है। सभी जगह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सभी स्कूल और कॉलेजों में भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

Republic Day ( गणतंत्र दिवस्) क्या है?

गणतंत्र दिवस् का आसान सा अर्थ है लोगों के लिए लोगों द्वारा शासन। हमारे देश के वीर जवानों की सालों की कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद अंत में भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली। यह स्वतंत्रता सही मायने में हमें 26 जनवरी 1950 को मिली। इस दिन भारत के संविधान को आत्मसात किया, जिसके अनुसार भारत देश को एक लोकतांत्रिक तथा गणतंत्र देश घोषित कर दिया।

इस दिन भारत देश ने अपना स्वयं निर्माणित संविधान अपनाया जिसमें भारतीय नागरिकों के लिए अपने अपने महत्वपूर्ण अधिकार बनाये और इस देश को चलाने के लिए कई तरह के नियम और कानून लागू किये गए और संविधान के लागू होते ही हमारे भारत देश को भी गणतंत्र देश घोषित कर दिया। गणतंत्र देश होने का मतलब है की उस देश में जो सरकार है वो उस देश के नागरिकों द्वारा सबसे ज्यादा वोट पाकर बनाई जाती है।

Republic Day Speech In Hindi

26 जनवरी 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण करके भारत को पूर्ण रूप से गणतंत्र घोषित किया। यह एक ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष भारत में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) का महत्व

1950 से हर साल 26 जनवरी के दिन भारत में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता आ रहा है क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान अस्तित्व में लाया गया था। एक दिलचस्प बात यह भी है कि भारत को 15 अगस्त,1947 को ब्रिटिश के शासन से आजादी मिल गयी थी, जिसे भारत में स्वतंत्रता दिवस (Independance Day) के रूप में मनाया जाता आ रहा है।

हालाँकि, 26 नवंबर, 1949 को पहली बार भारत का संविधान अपनाया जा चुका था। लेकिन इस बड़े देश का जोड़ और विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक योग्यताओं को एकजुट करने का काम 26 जनवरी,1950 तक हो पाया। यानी, जब तक भारतीय संविधान लागू नहीं हुआ था।

Republic Day Speech In Hindi

भारत का संविधान बहुत बड़ा दस्तावेज़ है जो भारत की सरकार और भारतीय नागरिकों की शक्तियों, कर्तव्यों, और महत्वपूर्ण अधिकारों और निर्देशक सिद्धांतों पर निश्चित किया है। भारत के संविधान का शासकीय सिद्धांत है ” जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा ” जो यह दर्शाता है कि सत्ता भारत के नागरिकों के हाथों में ही निहित है। गणतंत्र दिवस भारत के नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का सशक्तिकरण के उत्सव का ही प्रतीक है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है जो भारतीय संविधान की स्थापना का स्मरण कराता है।

भारत में गणतंत्र दिवस पर समारोह

इस दिन गणतंत्र दिवस परेड की मुख्य भूमिका होती है। दिल्ली में लोग राजपथ पर परेड में हज़ारों, लाखों की तादात में शामिल होते हैं। लोग ठंड के मौसम में भी ठंड से न घबराते हुए इस महोउत्सव में बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं और इस सुंदर दृश्य को देखते हैं।

भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं और भारत के बहादुर नागरिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करते है – परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और बच्चों का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री युध्द में अपनी जान गंवा देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि प्रदान करते हैं। शहीद सैनिकों के लिए सम्मान प्रकट करने को दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करते है।

गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व नौसेना, वायु सेना और भारतीय सेना बलों द्वारा किया जाता है। इसके सिवा, अनेकों सांस्कृतिक झांकियां , सैन्य बैंड, मार्चिंग , विमान शो और सैन्य वाहनों पर शानदार दृश्य और साहस का प्रदर्शन किया जाता है।

भारत के सभी स्कूलों में इस दिन छुट्टी होती है, लेकिन फिर भी छात्र स्कूल आते हैं और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, नृत्य और नाटक करके उनको मिठाइयाँ खिलाकर इस राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाया जाता हैं।

विद्यार्थियों के लिए गणतंत्र दिवस के अनमोल विचार

विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर आधारित जो बहुत ही अनमोल और उत्तम विचारों पर ध्यान देना चाहिए, जो उनको एक नई दिशा दिखाएंगे –

  1. देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे लिए देश की सेवा करने से बड़ा कोई और सुख नहीं है, इसलिए अपने देश के काम आने का एक भी मौका ना गवाए।
  2. जिस देश में युवा लोग अपनी जिम्मेदारियों को ना समझे, वो देश पीछे जाना शुरू कर देता है।
  3. जीवन में सफल होने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्दारित करना होगा।
  4. भारत देश पर किसी भी एक व्यक्ति या किसी भी एक परिवार का एकाधिकार नहीं है, ये एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें हर विचारधारा वाले लोगो का बराबर सम्मान है।
  5. राष्ट्रहित में काम आने वाले युवाओं का ही देश में सत्कार होता है।
  6. विद्यार्थी अपने गुरुओं से मिले ज्ञान को राष्ट्र के हितों के लिए लगायें।
  7. भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना एक दिन छात्र शक्ति द्वारा जरूर पूरा होगा।
  8. भारत के गणतंत्र का नियम यह कहता है कि संविधान का सम्मान ही हर विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।

गणतंत्र दिवस के लिए स्पीच (Republic Day Speech In Hindi)

Republic Day Speech In Hindi

माननीय मुख्य अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों
सबसे पहले आप सभी को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। मेरा नाम ..….. है और मै कक्षा …… का/की छात्र/छात्रा हूँ। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को इस दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता/चाहती हूँ क्योंकि सभी लोगों को आज के दिन के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल भारत में 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह हर एक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का दिन होता है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर पर देश के सभी स्कूल, कॉलेजों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अनेकों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इन प्रोग्रांस की मदद से सभी महत्वपूर्ण लोगों के योगदान और बलिदान को याद किया जाता है।

आपको बता दें कि आज के दिन 26 जनवरी,1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसे बनाने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। हमारे भारत देश का संविधान एक महान और विशाल दस्तावेज है, जो हर एक भारतीय को एक समान अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करता है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना गया है।

गणतंत्र दिवस का दिन एक बहुत ही विशेष दिन है जो हमें हमारे देश के संविधान के मूल्यों के बारे में बताता है और उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए हमें प्रेरित भी करता है। इस दिन से हमें यह भी सीखने को मिलता है कि हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव से रहना चाहिए। आइए इस खास अवसर पर हम सभी मिलकर एक संकल्प लेते है कि हम अपने देश को सभी देशों से विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाएंगे।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment