कैसे करें भटकते मन को कंट्रोल | How to Control Your Mind

कैसे करें भटकते मन को कंट्रोल | How to Control Your Mind | आप अपने मन को नियंत्रित करने के बारे में सोचते होंगे लेकिन यह इतना आसान नही है जितना की आप सोचते होंगे और आप अपने मन को नियंत्रित नही कर पाते होंगे क्योंकि हमारा मन एक दम स्वतंत्र है यह किसी के बस मे नही आता। लेकिन हाँ इसे काबू मे करना भी नामुमकिन तो नही है। आज के इस Article How to Control Your Mind में हम यही जानने वाले है की कैसे अपने मन पर काबू पाया जाए, उसे कैसे अपने वस मे किया जाएँ। Article में अंत तक बनें रहिए, तो चलिए शुरू करते है – 

How to Control Your Mind

कैसे करें भटकते मन को कंट्रोल | How to Control Your Mind

अपने मन को कंट्रोल कैसे करें, आप लोगों को यह बात पता नहीं होगी की आपका मन सबसे ज्यादा तब भटकता है जब इसे कोई आपकी पसंद की चीज, वस्तु नज़र आ जाए क्योंकि यह जो हमारा मन है यह बहुत चंचल होता है। हर एक चीज़ जो आपको पसंद होती है वह आपके सामने आते ही आपके मन को ललचाती है यह बहुत ही स्वाभाविक सी बात है। लेकिन इस पर काबू पाना भी मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

साइकोलॉजी के अनुसार पता लगा है की आपके मन को नियंत्रित/संयम रखना बहुत जरूरी है अगर आप एक कामयाब इंसान बनना चाहते हो तो। यह आपके विकास के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। 

How to Control Your Mind

अगर आप अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं, कुछ हासिल करना  चाहते है तो यह जरूरी है। 

आपके माइंड को आप कंट्रोल में रखे ना की वो आपको कंट्रोल करें क्योंकि आजकल लोग अपने माइंड को अपने हिसाब से नहीं चला पाते फिर माइंड उन्हें अपने हिसाब से चलाता है, तो ऐसा ना होने दे। इसी वजह से लोग कामयाब नहीं हो पाते क्योंकि कामयाबी बलिदान मांगती है, हर अपनी पसंदीदा वस्तु का बलिदान जो आपको कामयाब होने से रोकती हो। 

भटकते मन को कंट्रोल करने का तरीका

भटकते मन को कंट्रोल करने का तरीका

1. हमारे जीवन में बहुत सी ऐसी चीजें है जो हमें केवल नुक्सान और नष्ट ही करती है जैसे हमारी बुरी आदतें, किसी अच्छे काम मे ध्यान नहीं लगना, जरूरी काम को टाल देना ये सब चीजें है जो हमें हमारे उदेश्य से बटकाती है इसलिये सबसे पहले इन सब चीजों का त्याग करें। 

2. बहुत से लोग ऐसे भी होते है जिनको अपने मन को नियंत्रित करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन अपने मन को दिमाग को अपने वस में करने का नुक्सान एक भी नही और फ़ायदे अनेक है क्योंकि मनुष्य का स्वभाव ही ऐसा होता है की उसकी एक इच्छा पूरी होते ही उसके अंदर दूसरी इच्छा पैदा हो जाती है, बार बार किसी चीज, वस्तु को पाने की लालसा उसके अंदर चली रहती है और इस वजह से वो इंसान अपने काम में ध्यान नही लगा पाता। इसलिये इस पर नियंत्रण करना भी बहुत जरूरी है और इस पर नियंत्रण करने के लिए आप ऐसी चीज़े करने की आदत डालें जो आपको फ़ायदा देती हों। 

How to Control Your Mind

3. जीवन में बहुत सी बार भी नहीं बल्कि हमेंशा ही हमारे सामने दो चीज़े निकल कर आती है एक हमारे जीवन के लिए लाभदायक होती है और एक नुक्सान दायक लेकिन यह नुक्सान दायक चीज़ हमें उस समय नुक्सान दायक नहीं लगती बल्कि हमें वह चीज़ उस समय मज़ेदार लगती है लेकिन आगे जाकर वो हमें खतरा भी पहुँचा सकती है। अब फैसला अपने हाथ में रहता है की हमें हमारे जीवन के लिए फ़ायदेमंद चीज़ चुननी चाइये या वो चीज जो हमे सिर्फ कुछ समय के लिए मज़ेदार लगे और फिर हमें नुक्सान पहुँचाए। तो ऐसा ना करें आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं यह चुनने के लिए अपने अंदर सहज शक्ति को जगाये। 

4. आपको पहले ये डीसाइड करना होगा की आपको अपने जीवन में करना क्या है। आज की जो जेनेरेन है उन्हें अपनी आधी उम्र तक ये ही पता नही होता की हमें जीवन में करना क्या है, हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है? अपने जीवन में क्या चाहते हैं, उन लक्ष्य को खोजें। अपने जीवन में एक टार्गेट बनाये की मुझे यह करना है और आप को भूतकाल से निकाले, अनेक लोग वर्तमान मे रहकर भी भूतकाल में जीते है। इससे आपके जीवन में कोई लाभ नही होने वाला है उससे अच्छा है भूतकाल को पीछे छोड़कर अपने जीवन को आगे बढ़ाये।

How to Control Your Mind

5. हमारे जीवन में विकास का एक कारण यह होता है की हम नियंत्रित हो सकते है। इसके लिए सभी अनावश्यक चीज़े है हमारे जीवन में उनका त्याग करें, जो चीज़ हमारे जीवन के लिए लाभ दायक नहीं है उन चीजों पर अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। अगर हम बेकार के मसले और फालतू की लड़ाईयाँ करने के बजाये अपने जीवन को थोड़ा विक्षित करने पर ध्यान दे तो वो हमारे लिए ज्यादा अच्छा होगा। 

6. आज के जमाने में लोग आपके मन की, दिमाग की सोचने समझने की शक्ति को समझ लेते है और फिर आपसे उस हिसाब से ही काम निकलवाते है। तो अगर आप एक नियंत्रित इंसान नही है तो ये दुनियाँ आपका भी ऐसे ही इस्तेमाल करेगी इसलिये इन सब चीजों के बारे में जागरूक बनें और अपना व्यक्तिगत विकास करने पर ध्यान दे ताकि सामने वाला इंसान आपको बेवकूफ न समझे और आपका फ़ायदा उठाने की कोसिस भी ना करें। 

धन्यवाद

इसे भी पढ़े

ReplyForwardAdd reaction

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment