भजनलाल शर्मा की जीवनी | Bhajanlal Sharma Biography in Hindi

भजनलाल शर्मा की जीवनी (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi) – Bhajan Lal Sharma Age, Wife, Family, Date of Birth, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth.

राजस्थान में विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री बनाया है। आज के इस Article भजनलाल शर्मा की जीवनी (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi) मे हम उन्हीं के जीवन के बारे में जानने वाले है।

भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi)

राजस्थान में विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, जो सांगानेर से विधायक भी है अब वो ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री है। भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले है और उनका भाजपा (BJP) संगठन में एक मुख्य किरदार माना जाता हैं। वे पहली बार इस सीट से विधायक बने हैं।

भजन लाल शर्मा का राजस्थान में Middle Class के रूप में एक मजबूत किरदार माना जाता है। भजन लाल शर्मा पिछले 35 साल से राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। वे पार्टी संगठन के मंत्री भी है और Central Minister अमित शाह के काफी करीबी है और इसी के साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीँ वासुदेव देवनानी राजस्थान के नए स्पीकर बनें है।

Bhajanlal Sharma Biography in Hindi

भजन लाल शर्मा ने 4 बार भारतीय जनता पार्टी से राज्य महासचिव के रूप में जनता की सेवा की है। 2023 में राजस्थान के विधान सभा चुनाव के बाद में उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक (विधान सभा के सदस्य) के रूप में चुना गया। उन्होंने Indian National Congress (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराया।

भजनलाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi)

भजन लाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर,1967 में राजस्थान के जयपुर जिले के एक छोटे से गांव अटारी नदबई मे हुआ था। उनका बचपन आर्थिक रूप से काफी कमजोर स्थिथि में गुजरा था लेकिन उन्होंने अपनी शिक्षा को कभी नहीं रोका और ना कभी उसमें बाधा आने दी। भजन लाल शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अटारी गांव से की।

भजनलाल शर्मा साधारण परिवार से हैं और कुछ समय तक उन्होंने दूध बेचने का कार्य भी किया। गांव से निकाल कर भरतपुर में एक रिश्तेदार के यहां आवास पर किराए से रहने लगे। वहां पर इन्होंने कुछ समय के लिए गोपालन का काम किया था। इसके बाद वे अपनी माध्यमिक शिक्षा के लिए नदबई आ गए फिर उन्होंने राजस्थान विश्व् विद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी करी और राजनीति में आकर उसी मे अपना करियर बनाने का फैसला लिया।

भजनलाल शर्मा पहली बार बने विधायक और कितने वोटों से जीते (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi) भजनलाल शर्मा राजस्थान सांगानेर की विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर के रहने वाले 56 वर्ष के भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं और मुख्य बात है कि विधानसभा चुनाव 2023 में वह पहली बार विधायक बने हैं।

भजनलाल शर्मा संघ और संगठन दोनों के करीबी है। भजनलाल शर्मा ने जयपुर सांगानेर की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने पहले चुनाव में 1,45,162 वोट हासिल किये। उनके सामने चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी के पुष्पेंद्र भारद्वाज थे और उन्होंने 97,081 वोट हासिल किये। दीया कुमारी विद्याधरनगर से और प्रेमचंद बैरवा दूदू विधानसभा से विधायक बने है और वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर से विधायक बनें हैं।

भजनलाल शर्मा का परिवार (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi)

भजन लाल शर्मा की उम्र लगभग 56 साल हो चुकी है। उनके परिवार में उनके माता पिता, पत्नी और 2 बेटे है। भजनलाल शर्मा के पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा है और उनकी माता का नाम गोमती देवी है । उनकी पत्नी का नाम गीता शर्मा है, बड़े बेटे का नाम अभिषेक शर्मा है और वो अभी पढाई करते है और साथ ही Private Bussiness भी हैं, छोटे बेटे का नाम कुनाल शर्मा है और वो एक डॉक्टर है जिन्होंने हाल ही मे अपनी MBBS कंप्लेट की है।

Bhajanlal Sharma Biography in Hindi

भजन लाल शर्मा का एक लंबा और काफी दमदार Political Career है, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति उनके योगदान को दिखाता है। मुख्यमंत्री की भूमिका संभालने से पहले उन्होंने पार्टी के सामने अपने आप को प्रस्तुत किया। उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी Leadership Skill को दर्शाया।

भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर (Bhajanlal Sharma Biography in Hindi)

भजन लाल शर्मा का सन् 1990 में ही भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति मे प्रवेश हो गया था। उन्होंने बिल्कुल जमीनी स्तर से काम करना शुरू किया था और वे पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे है। सन् 1991-92 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सोफी गयी। सन् 2000 से 2005 तक शर्मा रहे अटारी गांव के सरपंच रहे। भजन लाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में ही सरपंच का चुनाव लड़कर जीत हासिल कर ली थी और वे 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे, वहाँ से ही उनके Political Career की दमदार शुरुआत हो चुकी थी।

इसके बाद वे 2010 से 2015 तक पंचायत समिति के सदस्य बन कर रहे और फिर उसके बाद वो भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल के अध्यक्ष, जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, तीन बार जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, भरतपुर भाजपा जिला मंत्री, 2009 – 2014 भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 – 2016 में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री थे।

उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पार्टी ने स्वीकार किया और उनको 2023 में राजस्थान का मुख्य मंत्री (Chief Minister) घोषित कर दिया।

संपत्ति

भजनलाल शर्मा पेशे से पहले मालिक रहे हैं और उनके पास एक करोड़ छियालीस लाख (1,46,56,666 रुपये) से अधिक की संपत्ति है। 43 लाख की चल संपत्ति और 1 करोड़ की अचल संपत्ति। भजनलाल शर्मा राजस्थान राज्य के 14वें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी बनें हैं।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment