वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक कहानी | Real Life Inspirational Story In Hindi

दोस्तों आज तक आपने बहुत सी Real Life Inspirational Story In Hindi सुनी होगी। आज की इस blog post मैं आपको सफलता की ऐसी कहानी बताने जा रहा हूं जिसको सुनकर आपके अंदर Motivation की आग जल उठेगी। इस Article को पढ़कर आप जरूर बोलोगे कि यह इंसान कर सकता है तो फिर मैं क्यों नहीं।

दोस्तों जो इंसान कामयाबी पाना चाहता है वह यही सोचता है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करो। आज आपको ऐसी शख्सियत की कहानी बताऊंगा जिसने बताया कि किसी भी इंसान के life उसे success मिलने तक की ही नहीं होती, बल्कि उसकी असली life तो कामयाबी मिलने के बाद शुरू होती है। यह एक ऐसा बंदा है जिसने अपने हाजिर जवाबी से बड़े-बड़े लोगों के मुंह बंद कर दिए अब तक तो शायद आपने अनुमान लगा ही लिया होगा कि मैं यहां पर किसकी बात कर रहा हूं।

रियल लाइफ में सफलता की कहानी | Real Life Inspirational Story In Hindi

इस Article में हम आपको बताने जा रहे है Real Life Inspirational Story In Hindi में एक ऐसे शख्स कहानी, जिसने life में कई चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।

दोस्तों, कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। अगर आप भी किसी चीज को बेइंतहा चाहते हैं तो वह चीज आपको किसी ना किसी दिन तो मिलनी ही है। इसके लिए हमें बहुत ही कठिन राह तय करनी पड़ती है। इसे केवल अपने सपने के प्रति लगन और मेहनत के बल पर ही प्राप्त किया जा सकता है। अगर हम किस चीज में फेल हो गए ना तो फिर हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

सपना पूरा करने की राह में जो पहला पड़ाव होता है ना ज्यादातर लोग इसी पहले पड़ाव पर ही हार मान लेते हैं। सक्सेसफुल होने के बाद का पड़ाव तो बहुत दूर रह जाता है। हमारी आज की कहानी के Hero ने दोनों पड़ाव देखे हैं। दोनों ही पड़ाव में वह पूरी तरह सफल भी रहा और लोगों के लिए मिसाल बन गया।

यह कहानी शुरू होती है 2 नवंबर 1965 को, जब देश की राजधानी दिल्ली के एक Middle Class Family में एक लड़के का जन्म होता है। यह लड़का बचपन से ही होनहार था। यह पढ़ाई के साथ-साथ Sports मैं भी बेहतरीन था। Sports में तो इतना बेहतरीन था कि स्कूल के Best Player का Award इसने अपने नाम किया था। इसने मन ही मन ठान लिया था कि career बनाना है तो Sports में ही बनाना है।

इस सपने को पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करने लगा। उसे सोते जागते सिर्फ एक ही सपना आता कि वह एक बहुत बड़ा Player बन गया है। लेकिन एक दिन उसके सपने पर पानी फिर गया जब Practice करते हुए एक दिन उसको बुरी तरह चोट लगी। चोट इतनी बड़ी थी कि वह कभी sports में वापसी नहीं कर सकता था।

दोस्तों, दुनिया में हर इंसान की life में एक ऐसा मोड़ आता है, जब लगता है कि सब कुछ तबाह हो गया। इसी मोड़ पर ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं लेकिन हमारे हीरो में कुछ खास बात थी। जिंदगी में इतनी बड़ी ठोकर खाने के बाद भी वो रुका नहीं। उसने खुद के अंदर छुपे हुए hidden talent को खोजना शुरू किया और उसे इसमें कामयाबी मिल भी गई।

उसने खुद में पाया कि वह एक Real Life Hero जरूर बन सकता है। उसे लगा कि वह फिल्मों की दुनिया में career बना सकता है और उसने अपना करियर बनाने के लिए join किया और इतनी मेहनत की कि वहां उसके talent का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा। इसी बीच उसके पिता की मौत हो गई और उस वक्त उसकी उम्र थी मात्र 16 साल।

जरा सोचो, 16 साल की उम्र में जिसका बाप मर गया हो, वह आगे क्या expect करेगा। Success की Race में जिंदगी बीच-बीच में ऐसे हथौड़े मारती है कि उनकी चोट सह पाना मुश्किल हो जाता है। उसके पिता की मौत भी ठीक उस हथौड़े की चोट की तरह ही थी, जिसे सह पाना बहुत मुश्किल था, इसलिए वह कुछ समय के लिए सहम गया। क्योंकि वह अपने पिता के बहुत ज्यादा करीब था। उसके मां-बाप उसके लिए भगवान से भी बढ़कर थे। लेकिन पिता की मौत के बावजूद उसने हार नहीं मानी।

अपने सपने को अपने पिता के सपने के रूप में देखा और कुछ ही दिनों में वह दुगनी ताकत के साथ खड़ा हुआ। वह फिर से अपने सपने को पूरा करने के लिए आगेे बढ़ने लगा। वह इतने बेहतरीन ढंग से काम कर रहा था कि एक टीवी सीरियल में उसे काम करने का मौका मिल गया। दोस्तों, जब लोगों को इस तरह का मौका मिलता है तो उसको Ultimate Success मिलने की तरह celebrate करते हैं।

इसे भी पढ़े

लेकिन हमारे हीरो ने इसे एक ऐसे अवसर के रूप में देखा, जहाँ से वह अपने acting skill को और भी ज्यादा improve कर सकता है। यह सच है कि इस दौरान उसे कई फिल्मों में काम करने के offers आये, लेकिन उसने यह offer यह कहकर ठुकरा दिए कि उसे अपनी skills को और भी ज्यादा improve करना है। ताकि जब भी लोग उसकी performence देखें तो लोगों को उसे judge करने का मौका ही ना मिले। इसलिए वह टीवी सीरियल्स में ही काम करता रहा।

इसी दौरान उसकी मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया इस घटना के बाद उसने ठान लिया कि वह अपने कदम आगे बढ़ाएगा और फिल्मी दुनिया में कदम रखेगा। Finally वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए रवाना हो गया। उसने फिल्मी दुनिया की शुरुआत की और शुरुआती समय में काफी हद तक कामयाब रहा एक हीरो के तौर पर छोटी मोटी कामयाबी हासिल करने के बाद उसने कई फिल्मों में Anti-hero के तौर पर काम किया।

real-life-inspirational-story-in-hindi
Bazzigar

फिर साल 1993 में उसकी फिल्म आई “बाजीगर”। इस फिल्म से वह लोगों का मन जीतने में कामयाब रहा। एक हीरो के तौर पर तो उसने कई अवार्ड जीते, मगर उसने विलेन के रूप में भी कई अवार्ड अपने नाम किए है। यह उन चुनिंदा लोगों में से एक था जिसने हीरो और विलन दोनों ही किरदारों से लोगों के मन में जगह बनाई। यह तो बस शुरुआत का समय था और शुरुआती समय में ही इसने इतना कुछ हासिल कर लिया।

लेकिन इसकी जिंदगी का Turning Point तो साल 1995 में आया जब इसकी फिल्म ”दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” रिलीज हुई। इस फिल्म ने ऐसे रिकॉर्ड तोड़े और बनाए जो आज भी मजबूती के साथ बने हुए हैं। दोस्तों, इस फिल्म की गिनती आज भी फिल्म इंडस्ट्रीज की सबसे बेहतरीन और सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में की जाती है। इस फिल्म से इस हीरो को दुनिया के Romance King की उपाधि दिलाई। यहां तक इनका comparision ग्रेट दिलीप कुमार से किया जाने लगा।

real-life-inspirational-story-in-hindi
Dilwale Dulhaniya Le Jayenge

इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद भी उसने कई फिल्में बनाई। कुछ चली तो कुछ बुरी तरह पिट गई। उसने अपनी Production Company खोली, लेकिन उसमें भी भारी नुकसान सहना पड़ा। लेकिन वह कहते हैं ना जब समंदर पूरी तरह शांत होता है तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि वह आने वाली सुनामी का संकेत होता है। यह हीरो भी एक समंदर ही था क्योंकि जैसे ही उसने 21वीं सदी में कदम रखा, यानी जैसे ही साल 2000 शुरू हुआ तो हर फिल्म के साथ में नया कीर्तिमान रचता चला गया।

उसने रोमांटिक से लेकर रोबोट जैसे character के roll play किए। जिन्हें आज भी जब देखा जाता है तो तालियां और सीटियां बजती है। एक Production Company खोलकर नुकसान उठाने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। उसे अपने business mind पर पूरा विश्वास था। इसलिए उसने साल 2004 में फिर से एक Production Company बनाई

दोस्तों, आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन आज यह कंपनी इंडिया के सबसे बड़े Production Houses में से एक हैं। यह कंपनी बड़ी बड़ी फिल्मों में VFX का भी काम करती हैं। आज की बात करें तो यह इंसान दुनिया का सबसे तीसरा Richest Actor है। दोस्तों, अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यह कहानी है King of Bollywood और King Khan के नाम से जाने जाने वाले Bollywood Superstar शाहरुख खान की।

इतनी बड़ी Success हासिल करने के बावजूद यह इंसान आज भी इसे success के तौर पर नहीं देखता। उसका कहना है कि success को हासिल करना तो बस एक मामूली सी बात है असली परीक्षा तो success को अचीव करने के बाद उस success को बनाए रखना है। खुद ही सोचो यार, जो इंसान जीरो से उठकर दुनिया का सबसे धनी हीरो बन सकता है तो तुम क्यों नहीं। इसलिए खुद पर विश्वास रखो, खुद की क्षमताओं पर विश्वास रखो। आप देखना आप एक दिन जरूर कामयाब हो जाओगे।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment