ऐसे सुधारे अपने स्वास्थ्य को | How To Improve Your Health

आज की इस ब्लॉक पोस्ट How To Improve Your Health में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने स्वास्थ्य को स्वयं से कैसे ठीक करें।

वर्तमान समय में हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। हर व्यक्ति किसी न किसी health संबंधी परेशानी से जूझ रहा है। वैसे तो हमें अधिकतर समय स्वस्थ ऊर्जावान और प्रसन्नता से भरपूर महसूस करना चाहिए लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश लोग ऐसा महसूस नहीं कर रहे हैं।

वह किसी न किसी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रसित है। इन बीमारियों का इलाज व्यक्ति को अस्पतालों में नजर आ रहा है जहां डॉक्टर के सामने लंबी लाइन लगी हुई है और अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं।

How To Improve Your Health

हम हमारे स्वास्थ्य के बारे में चिंतित भी तब ही होते हैं जब हम बीमार पड़ जाते हैं। जब हम स्वस्थ रहते हैं तो कभी भी अपने स्वास्थ्य के लिए आभार प्रकट नहीं करते हैं। कभी हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर का धन्यवाद। लेकिन जब हम बीमार पड़ जाते हैं तो सारी दुआएं और सारी प्रार्थनाएं हमें याद आ जाती है।

इस blog post में हम बीमारियों को स्वयं से ठीक करने के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल सकारात्मक सोच (positive thinking)रखते हैं तो निश्चित रूप से आप हम अपनी बीमारियों को ठीक कर स्वस्थ रहने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

जादू से अपने स्वास्थ्य को सुधारे (How To Improve Your Health By Magic)

ऑस्ट्रेलिया की लेखिका Rhonda Byrne के द्वारा लिखी पुस्तक थे Magic (जादू) में बताए गए तरीके से हम किसी भी चीज को प्राप्त कर सकते हैं। इस पुस्तक में लेखिका के द्वारा चीजों को प्राप्त करने का जादुई तरीका बताया गया है। लेखिका Rhonda Byrne जिस जादुई तरीके या जादुई शक्ति की बात करती है वह जादुई शक्ति है – हर चीज के प्रति आभार प्रकट करना अर्थात धन्यवाद की शक्ति। आइये! इस शक्ति के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दोस्तों! लोगों की समस्या यह है कि वे उन चीजों के लिए रोते रहते हैं जो उनको अभी तक नहीं मिली है। कभी भी उन चीजों के लिए ईश्वर का आभार प्रकट नहीं करते हैं जो अब तक जीवन में उन्हें मिली है। जो चीज वर्तमान में लोगों के पास है उन चीजों के प्रति कभी भी हम आभार प्रकट नहीं करते, कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते। बल्कि उन चीजों के लिए परेशान होते रहते हैं जो नहीं मिली है। चाहे वह पैसा हो, स्वास्थ्य हो, हमारे संबंध हो या कोई अन्य चीज।

How To Improve Your Health

लेखिका Rhonda Byrne कहती है कि हमें जीवन में मिलने वाली छोटी से छोटी चीज के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहिए। उनका कहना है कि जिस चीज के प्रति हम धन्यवाद करते हैं, वह चीज जादुई शक्ति से हमारी ओर आकर्षित होकर चली आती है।

यदि हम अच्छी चीजों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और आभार व्यक्त करेंगे तो निश्चित रूप से हमारे जीवन में अच्छी चीजें आयेंगी। यदि हम हमारे ज्ञान को समस्याओं पर focus करेंगे या नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) में उलझे रहेंगे तो हमारे जीवन में वैसी ही परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती है और हमारी समस्याएं घटने के बजाय दिनों दिन बढ़ती जाती है।

जिस चीज पर हम ज्यादा ऊर्जा लगाते हैं वही चीज सक्रिय हो जाती है यह प्रकृति का नियम है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य के प्रति आभार प्रकट करते रहना चाहिए। आभार प्रकट करने की जादुई शक्ति आपके स्वास्थ्य के प्रवाह को बढ़ा देगी और ज्यादा तेजी से स्वस्थ होने में मदद करेगी।

जब आपके शरीर में कोई बीमारी होती है तो आपके मन में इसके लिए नकारात्मक भावनाएं (Negative Emotions) आना स्वाभाविक है। आपके मन में उस बीमारी के लिए कोई चिंता या डर होना लाजमी है। बीमारी के प्रति नकारात्मक भाव रखने से स्वास्थ्य और भी कमजोर हो जाता है।

अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको नकारात्मक भावनाओं के बजाय सकारात्मक भावनाओं का प्रवाह बनाए रखने की आवश्यकता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है जो भी स्वास्थ्य आपका अभी है उसके प्रति पूरे दिल से आभार व्यक्त करना। यही वह जादुई शक्ति है जिससे आप अपने शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को वापस ला सकते हैं।

How To Improve Your Health

कई लोगों के मन मे अपनी शारीरिक बनावट को लेकर असंतोष की भावनाएं रहती हैं। यदि आप अपने शरीर की किसी चीज को पसंद नहीं करते हैं तो फिर आप उसके प्रति कृतज्ञ नहीं है। जबकि द मैजिक पुस्तक की लेखिका Rhonda Byrne के द्वारा बताए गए आकर्षण का नियम (Law Of Attraction) के अनुसार यदि आप अपने शरीर के बारे में शिकायतें करेंगे तो आप अपने स्वास्थ्य को और अधिक जोखिम में डाल लेंगे।

जिसके भी पास अपने स्वास्थ्य के लिए कृतज्ञता है उसे और अधिक दिया जाएगा और जिसके पास अपने स्वास्थ्य के लिए कृतज्ञता नहीं है उसके पास जो हैं, वह भी ले लिया जाएगा।

यदि आप कभी बीमार, अस्वस्थ या दर्द में होते हैं तो ऐसी स्थिति में कृतज्ञता की भावनाओं को जागृत करना बड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन इन परिस्थितियों में भी यदि आप कृतज्ञता की जादुई शक्ति का इस्तेमाल करते हैं तो कृतज्ञता की भावना आपके स्वास्थ्य को बढ़ा देती है।

यहां हम आपको स्वास्थ्य के लिए कृतज्ञता का अभ्यास करने के तीन चरण बता रहे हैं। इनका अभ्यास करके आप अपने स्वास्थ्य के प्रति इस प्रकार कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं।

पहला कदम

उस समय के बारे में सोचे जब आप पूरी तरह स्वस्थ थे। अपने बचपन और किशोरावस्था में आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज थे। उस अच्छे समय के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कृतज्ञता महसूस करें।

दूसरा कदम

अब उस स्वास्थ्य के बारे में सोचें जिसका आनंद आप वर्तमान में उठा रहे हैं। अपने शरीर की सभी इंद्रियों, मांसपेशियों और कोशिकाओं के लिए कृतज्ञता महसूस करें। क्योंकि यह ठीक से चल रही है इसीलिए आप जिंदा है। आप अपने हाथों, पैरों, आंखों, लिवर, किडनी, मस्तिष्क और अपने हृदय के बारे में सोचकर उनके लिए धन्यवाद प्रकट करें कि आपके शरीर के यह सभी अंग बहुत अच्छे से और बेहतरीन काम कर रहे हैं। इसीलिए आप वर्तमान समय का आनंद उठा पा रहे हैं। ऐसे समय के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए दिल से कृतज्ञता महसूस करें।

तीसरा कदम

इस चरण में आप उस आदर्श अवस्था के बारे में सोचें, जिसे आप बेहतर बनाना चाहते हैं। उस आदर्श अवस्था पर अपना ध्यान, विचार और अपनी भावनाएं केंद्रित करें। ऐसा करके हम उस आदर्श अवस्था को अपनी ओर चुंबक की तरह आकर्षित कर लेंगे।

आप अपने शरीर को जैसा बनाना या जैसा देखना चाहते हैं उसका वैसा ही मानसिक चित्र मन में बना ले। ऐसा सोचें जैसे वह आपको पहले से ही मिल चुका है और इस बात के लिए आभार व्यक्त करें, ईश्वर को धन्यवाद प्रकट करें।

आपके शरीर का जो भी अंग स्वस्थ नहीं है उसके लिए आदर्श अवस्था का मानसिक चित्र बनाते हुए उस अंग के प्रति ज्यादा से ज्यादा धन्यवाद व्यक्त करें। यदि आप अपनी किडनी को स्वस्थ करना चाहते हैं तो अपनी मजबूत और स्वस्थ किडनी के लिए आभार प्रकट करें यदि आप अपनी आंखों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो रोशनी के लिए धन्यवाद दें।

यदि आप अपने सुनने की शक्ति को बेहतर करना चाहते हैं तो श्रवण शक्ति के लिए धन्यवाद व्यक्त करें। यदि आप कोई आदर्श वजन प्राप्त करना चाहते हैं तो उस आदर्श वजन के लिए धन्यवाद व्यक्त करें। चाहे आप किसी भी चीज को बेहतर बनाना चाहते हो, पहले आदर्श अवस्था के साथ उसकी कल्पना करें और उसके लिए कृतज्ञता प्रकट करें। मानो कि आप उस चीज़ को इसी समय प्राप्त कर चुके हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

स्वास्थ्य के लिए एक कृतज्ञता का अभ्यास करके आप अपने आदर्श स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अभ्यास को रोजाना दोहराएं। दुनिया में कई लोगों ने इस जादुई अभ्यास को करके अपने स्वास्थ्य को पाया है। कहीं लोगों ने अपनी बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक कर लिया है।

मन की शक्ति से कृतज्ञता के इस अभ्यास को करके आप अपने स्वास्थ्य को जादुई तरीके से बेहतर बना सकते हैं।

दोस्तों आज की यह blog post – How To Improve Your Health आपको कैसी लगी। हमें comment करके जरूर बताएं ताकि हम आपके लिए ऐसे ही motivational blog post लिखते रहे है।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment