How To Make A New Habit With 2-Minutes Rule

यदि आप किसी अच्छी और नई आदत की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह article – How To Make A New Habit आपकी आदत बनाने में मदद करने वाला है।

अधिकांश लोग अच्छी आदतों की शुरुआत करना चाहते हैं और बुरी आदतों को अपने जीवन में से हटाना चाहते हैं। लेकिन किसी नई आदत की शुरुआत करना इतना आसान नहीं होता। कोई व्यक्ति सुबह जल्दी उठना चाहता है तो कोई रोजाना 30 मिनट योगा करना चाहता है। कोई सुबह जल्दी उठकर 2 घंटे रोजाना अध्ययन करना चाहता है तो कोई रोजाना सुबह जल्दी उठकर दौड़ने जाना चाहता है।

वह ऐसी आदतें डालने के लिए कहीं बार प्रयास कर चुके हैं लेकिन यह उनकी आदत नहीं बन पा रही। उन्हें सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है या फिर वह एक-दो दिन तो जल्दी उठ जाते हैं लेकिन फिर हमेशा के लिए ऐसा नहीं कर पाते और उनकी वह आदत नहीं बन पाती है।

How To Make A New Habit In 2-Minutes Rule

आज हम आपके लिए किसी भी छोटी या बड़ी आदत को बनाने के लिए 2-Minutes Rule लेकर आए हैं। 2-Minutes Rule के साथ शुरुआत करके आप किसी भी छोटी या बड़ी आदत हो अपने जीवन का अभिन्न अंग बन सकते हैं। जेम्स क्लियर द्वारा लिखी पुस्तक Atomic Habits में लेखक ने बताया है कि आप किसी भी आदत की शुरुआत छोटे रूप में कर सकते हैं, फिर आप उसे बड़ी आदत में बदल सकते हैं।

जब आप अपने आप में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो आप बहुत ज्यादा बार उसको करने की कोशिश करने लगते हैं। 2-Minutes Rule का इस्तेमाल करके आप इसे आसान तरीके से कर सकते हैं। जब भी आप कोई new habit शुरू करने वाले हैं तो इसे सिर्फ 2 मिनट का समय दे।

अपनी आदत को आसान बनाएं (Make it easy)

शुरुआत में अपनी आदत को ज्यादा आसान बनाएं। कोई भी 2 मिनट तक Meditation कर सकता है, 2 मिनट में एक पेज पढ़ सकता है या 2 मिनट के लिए व्यायाम योग आदि कर सकता हैं। आप ज्यादा नहीं दौड़ सकते हो तो 2 मिनट के लिए तो दौड़ ही सकते हो। एक बार जब आप शुरू कर देते हैं तो इसे जारी रखना आसान बनाया जा सकता हैं। यह नई आदत आपको चुनौती की तरह महसूस नहीं होनी चाहिए।

आपके पहले 2 मिनट आसान होने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपको स्वाभाविक रूप से सकारात्मक मार्ग की ओर ले जाती हैं। इससे आपको और ज्यादा Motivation मिलता है।

अचानक से किसी बड़े काम को करना बहुत मुश्किल होता है। जैसे 5 हजार कदम चलना बहुत मुश्किल होता है और 10000 कदम चलना तो उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। जबकि 10 मिनट पैदल चलना आपको बहुत आसान लगेगा। ऐसी किसी भी आदत को बहुत आसान से बहुत मुश्किल की और ले जाए। पहले दिन आप 2 मिनट के साथ शुरुआत कर सकते हैं 2 मिनट में आप जितने भी कदम चले अगले दिन थोड़ा उससे ज्यादा चले।

हो सकता है कि आपका लक्ष्य किसी Race Competition में जीतना हो लेकिन जब आप इसकी शुरुआत करते हैं तो कई मुश्किलें आ सकती है। मुश्किलों से घबराना नहीं, बस आगे बढतें जाना हैं।

How To Make A New Habit

दौड़ने की आदत बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने दौड़ने के जूते पहनना होगा। पहले दिन 2 मिनट दौड़ के साथ शुरुआत कर सकते हैं। अगले दिन 5 मिनट और उसके अगले दिन 10 मिनट दौड़कर आप सामान्य महसूस करने लग सकते हैं। फिर 500 कदम फिर 1000 कदम और इसी प्रकार इसको आगे बढ़ाते रहेंगे तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप 10000 कदम दौड़ सकते हैं या पैदल चल सकते हैं। उसके बाद तो यह आदत आपकी इतनी सामान्य बन जाएगी कि आप किसी मैराथन में भी तोड़ सकते हैं।

अपनी आदत को सामान्य बनाएं

यदि आप लिखने की आदत बनाना चाहते हैं तो पहले दिन 2 मिनट तक लिखे। फिर अगले दिन एक पैराग्राफ लिखे, फिर उसके अगले दिन एक पेज लिखे। लिखने की आदत को 2 मिनट से शुरुआत करेंगे तो धीरे-धीरे यह आपको आसान लगने लगेगी। आपके लिए यह आदत एक सामान्य आदत बन जाएगी। किसी भी आदत को आप तभी बेहतर बना सकते हैं, जब यह आपकी सामान्य आदत बन जाए।

यदि आप किसी आदत को बनाने की शुरुआत ही नहीं कर पाते हैं तो फिर उस आदत में माहिर बनने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। शुरू में किसी चीज की आदत डालने के बजाय आसान चीज को ज्यादा निरंतरता से करने की कोशिश करें। क्योंकि किसी भी आदत को सर्वश्रेष्ठ बनाने से पहले आपको उसे सामान्य बनाना होगा। यह 2 मिनट का नियम किसी आदत को ज्यादा आसान बनाने की तरकीब नहीं है बल्कि किसी भी मुश्किल काम में माहिर बनने का एक आदर्श तरीका भी है।

जब आप किसी चीज की आदत डाल लेते हैं तो उसमें एकाग्रता की अवस्था में पहुंचना ज्यादा आसान हो जाता है। 2-Minutes Rule आपको एक तरह की चालाकी लग सकता है क्योंकि आप जानते हैं की असली लक्ष्य 2 मिनट से ज्यादा काम करना है। इसलिए आप ऐसा सोच सकते हैं कि यह तो खुद को बदलने जैसा हैं। कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक पेज नहीं पढ़ना चाहेगा या सिर्फ एक या दो push-up ही नहीं लगाना चाहेगा। वह इससे ज्यादा करना चाहता हैं।

अगर 2-Minutes Rule आपको ऐसा महसूस करा रहा है तो आप उस काम को सिर्फ 2 मिनट तक करें और फिर रुक जाए। जैसे अगर आप दौड़ने जाए तो 2 मिनट के बाद रुक जाए। अगर आप Meditation कर रहे हैं तो 2 मिनट के बाद इसे बंद कर दें। यह शुरुआत करने की रणनीति ही नहीं बल्कि यह पूरी चीज है।

How To Make A New Habit

यदि आप किसी आदत को बना लेते हैं तो आप 2-Minutes Rule को उस तकनीक के साथ मिला लेते हैं, जिससे आप उस आदत को अपने लक्ष्य की दिशा में ज्यादा ऊपर उठा लेते हैं। किसी बड़ी या मुश्किल आदत को भी दो मिनट का नियम बनाकर शुरुआत करें। सिर्फ पहले 2 मिनट पर ही ध्यान केंद्रित करें और उसमें माहिर बनने के बाद ही अगले स्तर पर पहुंचे। इस तरह आप निरंतर करते रहें तो आप में एक नई आदत विकसित हो जाएगी।

जीवन के किसी भी बड़े लक्ष्य को 2 मिनट के व्यवहार में बदला जा सकता है। जब भी आप किसी आदत को का रखने में मुश्किल पा रहे हैं तो आप 2-Minutes Rule को अपना सकते हैं। यह आपकी आदतों को आसान बनाने का बहुत ही सरल तरीका है। आप इसे जरूर अपनाये और हमें comment करके जरूर बताएं कि यह How To Make A New Habit आपके लिए कितना कारगर रहा।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment