The Secret By Rhonda Byrne | The Secret Book In Hindi | रहस्य | हिन्दी में

The Secret By Rhonda Byrne 2006 की Best Selling Book है। इस पुस्तक की 30 मिलियन से ज्यादा प्रतियां दुनियाभर में बिक चुकी है। इसे 50 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। आखिर ऐसा क्या है इस पुस्तक में जिसको दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। आईये! जानते है।

Rhonda Byrne की इस किताब में दुनिया के सबसे सफल एवं बेहतरीन लोगों के रहस्य को बताया है। किस प्रकार उन्होंने रहस्य का प्रयोग करके अपने जीवन को सफल बनाया है और अपनी सभी इच्छाओं को पूरा किया है। उन सभी लोगों के बारे में चौंका देने वाली कहानियों का वर्णन इस पुस्तक में हैं।

About The Author

रोंडा बर्न 12 मार्च 1951 को मेलबॉर्न ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुई। वह एक ऑस्ट्रेलियन टेलीविजन लेखिका और निर्माता है। साल 2006 में उन्होंने 10 सीक्रेट नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। यह फिल्म बहुत ही चर्चित रही। इसने बहुत से लोगों के जीवन को बदल दिया। फिल्म की अपार सफलता के बाद उन्होंने रहस्य को एक किताब के रूप में प्रकाशित किया।

The Secret By Rhonda Byrne
Rhonda Byrne

इस पुस्तक को भी अपार सफलता मिली और 1 साल में ही 19 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक गई। साल 2007 में टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रोंडा बर्न को स्थान मिला।

What Is The Secret? | रहस्य क्या हैं?

The Secret By Rhonda Byrne मे जिस रहस्य की बात की जा रही है वह है Law Of Attraction. जिसका सीधा सा अर्थ है कि जो भी चीजें आपके जीवन में आती है, उन्हें आप अपनी तरफ आकर्षित कर रहे होते हैं और इसीलिए वह आपके जीवन में होती है। सामान्यतया जो भी विचार आपके दिमाग में चल रहे होते हैं, उन्हें आप अपनी लाइफ में आकर्षित कर रहे हैं। दुनिया में जितने भी महान लोग हुए हैं उनका कहना है कि Law Of Attraction इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली रहस्य है।

Law Of Attraction | आकर्षण का नियम

यह आकर्षण का नियम आपके विचारों की प्रतिक्रिया देता है। आपके अंदर एक चुंबकीय शक्ति है, जो बहुत शक्तिशाली है। इस शक्ति को आप अपने विचारों में व्यक्त कर सकते हैं। आप अपनी जिंदगी में उन चीजों को प्राप्त करते हो, जिनके बारे में आप अधिक सोचते हो। जो विचार हमारे मस्तिष्क में सबसे ज्यादा हावी होते हैं, उन्हीं चीजों को हम आकर्षित करते हैं। इस तरह हमारे मस्तिष्क में आने वाले विचार सबसे महत्वपूर्ण है।

What Is The Thought? | विचार क्या है?

विचारों की अपनी खुद की एक चुंबकीय शक्ति होती है, उनकी एक frequency होती है। जब हम कुछ सोचते हैं तो वे सब विचार इस यूनिवर्स में जाते हैं और वह एक चुंबक की तरह उसी तरह की चीजों को जो same frequency मे होती है, उन को आकर्षित करते हैं। चाहे यह विचार कैसे भी हो अच्छे या बुरे। अगर हम अच्छे विचार रखते हैं तो हमारे साथ अच्छी चीजें होने लगती है। यदि हम बुरे विचार रखते हैं तो हमारे साथ बुरी चीजें होने लगती है। यही Law Of Attraction हैं।

Law Of Attraction को और भी सरल शब्दों में इस प्रकार समझते हैं। कुछ सालों पहले बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी ओम शांति ओम। इस फिल्म में हीरो के द्वारा बोला गया एक डायलॉग आकर्षण के नियम को अच्छी तरह से परिभाषित करता है, जो इस तरह है:

अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।

A Diologue by Shahrukh Khan in the bollywood film Om Shanti Om.

The Secret Book Summary | रहस्य का सार

The Secret By Rhonda Byrne इस किताब को लिखने के पीछे लेखिका का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को रहस्य के बारे में बताने का है। लेखिका खुद इस बात पर हैरान है कि हर इंसान यह रहस्य क्यों नहीं जानता है? रोंडा बर्न को इस बात पर भी हैरानी हुई कि बहुत से लोगों को इस रहस्य के बारे में पता था। वह इतिहास के महानतम व्यक्ति थे – प्लेटो, शेक्सपियर, न्यूटन, लिंकन, एडिसन, आइंस्टीन इत्यादि।

यह भी पढ़ें : The Power Of Your Subconcious Mind Book | आपके अवचेतन मन की शक्ति

इस किताब में 24 अध्यापकों के बारे में बताया गया है जिनको रहस्य का ज्ञान था। इन सभी ने इस पुस्तक (The Secret By Rhonda Byrne) के माध्यम से रहस्य को अमल में लाने का संदेश दिया। इसके साथ रहस्य को प्रयोग करने की चमत्कारी कहानियां भी बताई है। इस किताब को पढ़ने के बाद और रहस्य को सीखने के बाद आप जानेंगे कि आप अपनी मनचाही चीज को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। आप वह कैसे बन सकते हैं जो आप बनना चाहते हैं और आप वह सब कुछ पा सकते हैं जो आप पाना चाहते हैं।

आप जो चाहे पा सकते हैं, कर सकते हैं या बन सकते हैं.

डॉ. जो विटाल, मेटाफिजीशियन, मार्केटिंग विशेषज्ञ और लेखक

यह एक महान रहस्य है जिसके अंश पुराने शास्त्रों, काव्य, साहित्य, धर्म, दर्शनों में कई शताब्दियों से मौजूद है। इस किताब के माध्यम से रहस्य के यह सभी अंश प्रथम बार एक साथ इकट्ठा होकर सामने आ रहे हैं। रहस्य का यह ज्ञान लोगों के जीवन का कायाकल्प करने में सक्षम है। इस पुस्तक से दौलत सेहत संबंध खुशी और व्यवहार में आप रहस्य का प्रयोग करना सीखेंगे। आप अपने अंदर की उस प्रबल शक्ति को जान पाएंगे। फिर यह रहस्य आपके जीवन को खुशियों से भर देगा।

इस रहस्य में आधुनिक युग के उन लोगों का ज्ञान और अनुभव भी शामिल है, जिन्होंने इसका प्रयोग दौलत शोहरत सेहत और सुख प्राप्त करने के लिए किया। उनकी कहानियों से पता चलता है कि रहस्य के ज्ञान को अमल में लाकर बीमारियों को ठीक किया जा सकता है, अथाह संपत्ति पाई जा सकती है, किसी भी समस्या को सुलझाया जा सकता है और असंभव समझी जाने वाली चीजों को भी संभव किया जा सकता है।

रहस्य से आपको अपनी हर मनचाही चीज मिल जाती है खुशी सेहत और दौलत

बॉब प्रॉक्टर, दार्शनिक लेखक और मार्गदर्शक

आकर्षण का नियम हमें बताता है कि समान चीजें समान चीजों को आकर्षित करती है। इसका अर्थ है कि जब आप कोई विचार सोचते हैं तो पूछी के जैसे अन्य विचारों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे होते हैं। वर्तमान में आपका जो व्यक्तित्व है वह आपके पुराने विचारों का ही परिणाम है। अगर आप अपने मन में यह सोच ले कि आप क्या चाहते हैं तो वह चीज आपके जीवन में प्रकट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : The Power Of Your Subconscious Mind Review | Chapter 1 | आपके अंदर का खजाना

जब आप अपने जीवन की कल्पना करते हैं तो आप अपने जीवन का निर्माण कर रहे होते हैं। लेकिन जब आप बुरा महसूस कर रहे होते हैं तो आपके साथ बुरी चीजें ही होने लगती है। आकर्षण का यह नियम बिल्कुल निष्पक्ष है और अच्छी या बुरी चीजों में अंतर नहीं करता है। आप जैसा सोचते हैं यह नियम आपको बिल्कुल वैसा ही दे देता है।

About The Secret Book | रहस्य किताब के बारे में

इस Article में हमने केवल इस किताब के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया है। हम आपको यही कहना चाहेंगे कि आप The Secret By Rhonda Byrne को एक बार अवश्य पढ़ें। यदि आपने इसको पूरे मन से पढ़ा तो यकीनन यह आपका जीवन बदल देगी और आपके जीवन में खुशियां, सेहत और दौलत आने लगेगी। आश्चर्यजनक रूप से आपका जीवन सकारात्मक दिशा में बदलने लगेगा।

इसलिए आप The Secret By Rhonda Byrne को एक बार जरूर पढ़ें। यह किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप इस किताब को खरीद सकते हैं। Knowledge मे किया गया investment सबसे ज्यादा return देता हैं।

The Secret By Rhonda Byrne
The Secret By Rhonda Byrne

The Secret Movie

रोंडा बर्न द सीक्रेट की निर्माता हैं, यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म हैं, जिसने 2006 में दुनिया को हिला दिया, लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया और एक वैश्विक आंदोलन को प्रज्वलित किया। यह फिल्म YouTube पर आसानी से मिल जाएगी। आप इसे एक बार जरूर देखें।

Best Book By Rhonda Byrne

The Secret इस सदी के सबसे लंबे समय तक चलने वाली Best Selling Books में से एक है। रोंडा ने तब से पांच और बेस्टसेलिंग किताबें लिखी हैं, जो एक साथ द सीक्रेट बुक सीरीज़ में हैं।

The Secret Book Series

  • The Secret(2007)
  • The Power(2009)
  • The Magic (2010)
  • Hero (2013)
  • How The Secret Changed My Life (2016)
  • The Greatest Secret(2020)

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

1 thought on “The Secret By Rhonda Byrne | The Secret Book In Hindi | रहस्य | हिन्दी में”

  1. Very nice article. I have never read like this. This is really unique book. It changed my mind totally. I have decided to purchase it earlier.

    Reply

Leave a Comment