जीवन में सफलता के 5 कदम | 5 Steps To Success In Life

अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो जीवन में सफलता के 5 कदम – 5 Steps To Success In Life के इस article को पूरा पढ़ें।

दुनिया में हर कोई इंसान कभी ना कभी कोई ना कोई सपना देखता है। कुछ लोग सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं और कुछ लोग केवल सपने देख कर उन्हें छोड़ देते हैं और भूल जाते हैं। चाहे यह बात भी स्वीकार करते हो या ना करते हो। कई लोग यह मान लेते हैं कि मैं यह नहीं कर सकता हूं। आज मैं आपको 5 Steps To Success In Life में ऐसे steps बताऊंगा, जिन्हें फॉलो करके आप अपने Dreams को पूरा कर पाएंगे और जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

चलिए दोस्तों चर्चा शुरू करते हैं सफलता के 5 कदम की जिनको follow करके आप अपने जीवन में सपनों को साकार कर पाएंगे, प्रचुरता को प्राप्त कर पाएंगे, लोगों को आकर्षित कर पाएंगे और समृद्धि प्राप्त कर पाएंगे। हम भी यह बात समझ लेनी चाहिए कि मेहनत से सब कुछ नहीं मिलता, अगर मेहनत से सब कुछ मिल जाता तो मेहनत करने वाला हर एक इंसान आज समृद्ध शाली होता।

Life में अपने dreams को पूरा करने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए अपने आप पर विश्वास होना जरूरी है। यह विश्वास कि यह काम में कर सकता हूं, यह विश्वास की सपने को मैं पूरा कर सकता हूं। जो dream आपका हैं, वह आपकी चाहत हैं। इसी DREAM के 5 अक्षरों में छुपे हुए हैं वह 5 Steps To Success In Life जो आपको जिंदगी में सफलता दिलाएंगे। इसी Dream के पांच अक्षरों से वो 5 steps याद रखना है।

सफलता के 5 कदम | 5 Steps To Success In Life | हिंदी में

क्या चाहिए, निर्णय करे और विश्वास करें

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जो सबसे पहला कदम है वह है कि आप यह निश्चित करले की आपको क्या चाहिए। जब आप एक बार इस पर निर्णय कर ले तो उस पर विश्वास करना शुरू करें की एक दिन आप उसे पा लेंगे। लोग यह Decide ही नहीं कर पाते कि उनको क्या चाहिए। मान लीजिए आपके सामने ईश्वर प्रकट हो जाए और वह आपसे कहे कि बताएं आपको क्या चाहिए तो आप confuse हो जाएंगे। आप यह नहीं बता पाएंगे कि आपको वास्तव में क्या चाहिए।

5 Steps To Success In Life
Goal

कभी आप कहेंगे कि मुझे घर चाहिए, कभी आप कहेंगे मुझे गाड़ी चाहिए, मुझे प्रॉपर्टी चाहिए, मुझे अच्छा लाइफ पाटनर चाहिए। आप really में confuse हो जाएंगे। क्योंकि आपने कभी निश्चित ही नहीं किया है कि वास्तव में आपको क्या चाहिए। इसलिए निर्णय लीजिए और उस पर भरोसा कीजिए। भले ही आप निर्णय लेने में थोड़ा समय दीजिए, थोड़ा रिसर्च कीजिए, उसके बाद जब आप यह निश्चित कर ले कि आपको यह चीज चाहिए, तब आप उस पर विश्वास करना शुरू कर दीजिए कि एक ना एक दिन मैं इस चीज को प्राप्त कर लूंगा।

रोजाना पढ़ें और बोले

सफलता का दूसरा कदम है रोजना पढ़ना और उसे बोलना। जब आप कोई सपना देखते हैं तो उसके बारे में आप अपने दोस्तों से अपने माता-पिता से शेयर करते हैं। आप अपने जीवन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उस सपने को भूल जाते हैं। इसलिए जो भी आपने सपना देखा है उसे किसी कागज पर लिखे। उसको रोजना पढ़े और उसको दिन में कई बार अपने मुंह से बोले ताकि आपको वह सपना बार-बार याद आता रहे।

5 Steps To Success In Life
Reading

उसे पूरा करने के लिए आप थोड़े-थोड़े और छोटे-छोटे प्रयास लगातार करते रहे। क्योंकि जब आप किसी चीज को पाने के बारे में मुंह से बोलते हैं तो आप अपने शब्दों के माध्यम से उसे पूरे ब्रह्मांड में फैला देते हैं। ऐसा करके आप इस ब्रह्मांड को एक संदेश देते हैं कि आपको यह चाहिए।

Eco System मे प्रवेश करें

जो सपना आपने देखा है, जिस चीज को आप पाना चाहते हैं, उस चीज के बारे में रोजना कोई ना कोई काम ऐसा जरूर करें, जो उसे हासिल करने में मदद करें। जैसे कि उस दिशा में कार्य करते हुए कोई ना कोई किताब पढ़ें। कोई नई चीज सीखें। उस फील्ड के एक्सपर्ट लोगों से मिले। उनके अनुभव का लाभ उठाएं। उनसे कुछ सीखें। अगर ऐसी आदतें आप अपनाएंगे तो आप भी उन लोगों जैसे बन जाएंगे।

5 Steps To Success In Life
Eco System

यदि आप अपने सपने को सच करने के लिए रोजाना एक-एक कदम उठाते हैं तो यकीनन आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप उसे प्राप्त कर लेंगे। इस विश्वास के साथ हर दिन अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें।

रोजाना कार्य करे

यदि आपने सोच लिया है उस चीज के बारे में जिस चीज को आप आना चाहते हैं तो रोजाना उस लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए कुछ ना कुछ जरूर करें। प्रत्येक दिन कम से कम किया गया आपका प्रयास आपको 1 दिन लक्ष्य तक पहुंचा देगा। आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

5 Steps To Success In Life
Action

एक एक कदम चलकर ही माउंट एवरेस्ट हासिल होता है। एक एक पौधा लगाकर ही एक बगीचा तैयार होता है। एक-एक कदम चलकर हीं सपने सच होते हैं। लोगों की असफलताओं का सबसे बड़ा कारण यही है कि वह बात तो करते हैं मगर Act नहीं करते। अगर किसी कार्य को करना शुरू भी करते हैं तो जोश में आकर करते हैं। दो-चार दिन खूब काम कर करेंगे, बाद में छोड़ देंगे।

अपने कार्य का आकलन जरूर करें

अपने सपनों की राह में आपको बीच-बीच में यह confirm करना पड़ेगा कि मैं सही रास्ते पर हूं या नहीं मेरी speed सही है या नहीं। आपकी speed भी बिल्कुल सही होना चाहिए, वरना कहीं सपने speed के अभाव में आप खत्म हो जाते हैं। आपके पास लिखा हुआ होना चाहिए कि मैं इस date तक कि यह चीज हासिल कर लूंगा।

5 Steps To Success In Life
Measure

यदि आपके पास लिखा हुआ नहीं है, यदि आप उस date तक उस चीज को हासिल नहीं करते हो तो आप guilty feel करेंगे। इसलिए अपने आपका और अपने कार्यों का आकलन करने की आदत बना लीजिए।क्योंकि जिसको आप measure नहीं कर सकते उसको आप manage भी नहीं कर सकेंगे।

5 Steps To Success In Life – जीवन में सफलता के 5 कदम आपको हमारा यह Article कैसा लगा। नीचे comment section में जरूर बताएं और अगर अच्छा लगा हो तो like करें और अपने दोस्तों को share करें।

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment