Think And Grow Rich By Napoleon Hill In Hindi | सोचो और अमीर बनो हिंदी में

Think And Grow Rich By Napoleon Hill | सोचो और अमीर बनो, इस पुस्तक में पैसा कमाने के रहस्य के बारे में बताया गया है। इस पुस्तक में बताए गए सिद्धांतों को बहुत से लोगों के व्यवहारिक प्रयोग के बाद रखा गया है। दुनिया के बहुत से लोगों ने इस में बताए गए सिद्धांतों को अपने जीवन में प्रयोग करके अपने भाग्य को बदला है।

दुनिया के सबसे सफल लोगों की श्रेणी में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी है आपकी सोच। नेपोलियन हिल कहते हैं मनुष्य का मस्तिष्क जिस चीज की कल्पना और विश्वास कर सकता है, वह उसे प्राप्त कर सकता है। थिंक एंड ग्रो रिच दुनिया भर के पाठकों के द्वारा सराही गई एक बहुत ही शानदार और लाभदायक पुस्तक हैं। यह पुस्तक सबसे पहले 1937 में प्रकाशित हुई थी। यह एक जादुई पुस्तक है जिसने कई लोगों की किस्मत बनाई है। आइए Think And Grow Rich By Nepoleon Hill सोचो और अमीर बनो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

About The Author | लेखक के बारे में

Nepoleon Hill नई सोच वाले एक बहुत ही सफल अमेरिकी लेखक थे. 26 अक्टूबर 1883 मैं दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया के पाउंड नामक स्थान पर एक बहुत ही गरीब परिवार में पैदा हुए थे. जब वह छोटे थे, तभी उनकी मां की मृत्यु हो गई. उनकी शिक्षा पर खर्च के लिए पैसों की कमी के कारण उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा था।

Think And Grow Rich By Napoleon Hill
Nepoleon Hill

1908 में नेपोलियन हिल के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। उनकी मुलाकात उस समय दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सफलतम लोगों में से एक उद्योगपति Andrew Carnegie से हुई। कार्नेगी का मानना था कि सफलता की प्रक्रिया को एक सरल सूत्र में रेखांकित किया जा सकता है। सफलता के इस फार्मूले को खोजने के लिए नेपोलियन हिल ने 500 से अधिक सफल पुरुषों और महिलाओं का साक्षात्कार लिया। उन सभी लोगों के अनुभवों से प्राप्त सफलता के सिद्धांतों को हिल ने Think And Grow Rich सोचो और अमीर बनो मे प्रस्तुत किया है।

सोचो और अमीर बनो को तैयार करने में 25 वर्ष का समय लगा। यह विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध पुस्तकों में से एक है। इस पुस्तक की 15 लाख से भी अधिक प्रतियां दुनिया भर में बेची जा चुकी है।

Think And Grow Rich By Nepoleon Hill: An Introduction | सोचिए और अमीर हो जाइए: एक परिचय

थिंक एंड ग्रो रिच सबसे अच्छी प्रेरक पुस्तकों में से एक है। 1937 में पहली बार प्रकाशित हुई। तब से यह दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हुए सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक बन गई। इस किताब में उल्लेखित सफलता के सिद्धांतों के आधार पर लोगों द्वारा उद्योग एवं व्यापार की योजनाओं को क्रियान्वित किया गया और वे कभी असफल नहीं हुई।

यह किताब सिर्फ पैसा कमाने वह अमीर बनने के बारे में ही नहीं अपितु संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के साथ ही विश्व के सभी कार्यों में सफलता दिलाने में सहायता करने वाली एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। इस पुस्तक को जॉन सी मैक्सवेल की अवश्य पढ़ने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल किया गया है। इसे बिजनेस पत्रिका की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक की सूची में प्रकाशित किए जाने के बाद छठी सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक के रूप में दर्ज किया है।

आप अपने भाग्य के मालिक हैं। आप अपने वातावरण को प्रभावित, निर्देशित और नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपने जीवन को वह बना सकते हैं, जो आप इसे बनाना चाहते हैं।

नेपोलियन हिल

Think And Grow Rich In Hindi | सोचिए और अमीर हो जाइए | हिंदी में

इस पुस्तक में सफलता के रहस्य के बारे में चर्चा की है। जिससे एक लाख से अधिक पुरुषों और महिलाओं को बताया जिन्होंने अपने निजी लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया और इसके साथ अपना भविष्य निर्मित किया। नेपोलियन हिल ने इस रहस्य को इस पुस्तक में कम से कम एक सौ बार बताया है। यदि आप इसका उपयोग करने के लिए तैयार है तो आप इस पुस्तक के हरे अध्याय में कम से कम एक बार इस रहस्य को पहचान लेंगे।

इस राशि के बारे में एक बात यह है कि जिन लोगों ने इसे हासिल किया और इसका इस्तेमाल किया उन्होंने बहुत ही कम प्रयासों से खुद को सफलता की ओर उड़ान भरते हुए पाया उन्होंने कभी भी असफलता की ओर मुड़ कर नहीं देखा यदि अभी भी आपको संदेह हो तो इसका इस्तेमाल करने वाले उन लोगों के बारे में अध्ययन करें और आश्वस्त हो जाये। यह जादुई फार्मूला इस रहस्य को प्राप्त करने के लिए तैयार सभी लोगों की समान रूप से सेवा करता है।

Think And Grow Rich By Nepoleon Hill
Think And Grow Rich By Nepoleon Hill

इस किताब में धन कमाने और अमीर हो जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। यह आपको समझाएगा की धन आपकी बहुत से बाहर नहीं है आप जो बनना चाहते हैं, वह बन सकते हैं। पैसा, प्रसिद्धि, सम्मान और खुशियां सभी लोगों द्वारा हासिल किया जा सकता है जो इसे प्राप्त करने के लिए तैयार है। इस पुस्तक पर उन सभी सफल लोगों के बारे में भी बताया है जिन्होंने इसके रहस्य को इस्तेमाल कर अपनी किस्मत को बदला है।

अगर आप इस जादुई फार्मूले को जानने के लिए तैयार है तो नेपोलियन हिल की लिखी इस पुस्तक सोचो और अमीर बनो को पूरे मन से पढ़िए और यकीनन यह रहस्य आपके सामने प्रकट हो जाएगा और आप इसे पहचान लेंगे। तब यह अवसर आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ का प्रतीक होगा। जब आप इस पुस्तक को पढ़ते हुए आगे बढ़ते हैं तो आप पाते हैं कि इसका उद्देश्य एक महान सार्वभौमिक सत्य को व्यक्त करना है

Think And Grow Rich Summary | सोचो और अमीर हो जाओ का सार

इस अद्भुत पुस्तक को पढ़कर वह इसमें बताए गए सफलता के सूत्रों का प्रयोग करके, 1 लाख से भी अधिक लोगों ने अपनी किस्मत चमका ही है। यह पुस्तक आपको भी फायदा दे सकती है, जब आपको पता हो कि आपको जिंदगी में क्या चाहिए। यदि आपका लक्ष्य निर्धारित है तो आप उसे प्राप्त करने के बारे में सोचेंगे तो फिर आपके जीवन में ऐसी चीजें होने लगती है, जो आपको अपने लक्ष्य के करीब लेकर जाती हो। जब आपको इस बात पर विश्वास हो जाए कि एक दिन आप उसे पा लेंगे, तो यकीनन आप उसे पाएंगे।

थॉमस अल्वा एडिसन ने इस पुस्तक को लिखे जाने से पहले ही रहस्य को इतनी बुद्धिमता से प्रयोग किया था कि वह विश्व के अग्रिम आविष्कारक बन गए। आर्थर नैश नामक एक दर्जी ने अपने लगभग दिवालिया हो चुके व्यापार को इन सिद्धांतों का परीक्षण करने के लिए इस्तेमाल किया, व्यापार में जीवन लौट आया और उसने अपने मालिक का भाग्य बना दिया। हिल ने यह रहस्य जेनिंग्स रंडोल्फ को बताया।उन्होंने इसका तब तक प्रयोग किया, जब तक इसने उन्हें व्हाइट हाउस न पहुंचा दिया।

Edwin C. Barnes ने यह पता लगाया कि आदमी वास्तव में सोचता है, और अमीर बन जाता है। उनकी इच्छा थी कि वह महान एडिशन के साथ व्यापार करें और उनका पार्टनर बने। जब उनके मन में यह विचार आया तो उसके सामने दो मुश्किलें थी एक तो वह एडिशन को नहीं जानता था और दूसरा उसके पास न्यू जर्सी जाने के लिए रेल का किराया भी नहीं था। लेकिन वह अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए दृढ़ था इसलिए वह एक मालगाड़ी में सवार होकर न्यू जर्सी पहुंचा और एडिशन की प्रयोगशाला में चला गया।

Think And Grow Rich By Napoleon Hill In Hindi

Barnes को पहली बार में ही एडिसन की पार्टनरशिप नहीं मिल गई थी। उसे एडिसन के कार्यालय में काम करने का अवसर जरूर मिला। इसी दौरान एडिसन का पार्टनर बनने की अपनी इच्छा को लगातार तेज कर रहा था। उसने कहा था कि वह यहां एडिसन के साथ व्यापार सहयोगी बनने के लिए आया और यदि उसमें उसका शेष जीवन भी लग जाता है तो भी अंत तक प्रयास जारी रखेगा।

अंततः अवसर आया। श्रीमान एडिसन ने एडिसन डिक्टेटिंग मशीन जिसे अब ऐडीफोन के नाम से जाना जाता था एक कार्यालय डिवाइस बनाई। लेकिन इसे बेचने के लिए उनके सेल्समैंन ने कोई रुचि नहीं दिखाई। Barnes ने अवसर देखा। वह जानता था कि वह एडिसन की डिक्टेटिंग मशीन को कैसे भेज सकता है। उसने इसे बहुत ही सफलतापर्वक बेचा। इस पर एडिसन ने उसे पूरे देश में मशीन बेचने का अनुबंध दे दिया। इस प्रकार वह एडिसन का व्यापार साझेदार बनने में सफल रहा।

इस प्रकार उसने यह साबित कर दिया था कि आप सचमुच सोचकर अमीर बन सकते हैं। बशर्ते आपको अपनी इच्छा के साथ तब तक दृढ़ संकल्पित होकर खड़े रहना होगा जब तक कि वह वास्तविकता में ना बदल जाए। इस पुस्तक में आप ऐसे ही कहीं सफल लोगों की कहानियों को पढ़ेंगे। अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला माइंडसेट बनाने के लिए आपको यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।

Think And Grow Rich Chapter| सोचिए और अमीर हो जाइए के अध्याय

  1. परिचय
  2. इच्छा
  3. आस्था
  4. आत्म सुझाव
  5. व्यक्तिगत अनुभव या अवलोकन
  6. कल्पना
  7. संगठित नियोजन
  8. निर्णय
  9. दृढ़ता
  10. मास्टरमाइंड की शक्ति
  11. सेक्स के रूपांतरण
  12. अवचेतन मन
  13. मस्तिष्क
  14. छठी इंद्रिय
  15. भाई के छ: भूतों को चतुराई से कैसे मात दे

Think And Grow Rich By Nepoleon Hill में दिए गए सभी अध्यायों का आपको बारीकी से अध्ययन करना चाहिए। यह पुस्तक आपको अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने में मदद करेगी। यकीनन आपकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Think And Grow Rich Book Online

Think And Grow Rich Napoleon Hill Amazon पर आसानी से उपलब्ध है। यह किताब अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में मिल जाएगी। आप इसे online order करके घर बैठे मंगवा सकते हैं।

Think And Grow Rich By Napoleon Hill
Think And Grow Rich By Napoleon Hill

यह भी पढ़े : The Power Of Your Subconcious Mind Book | आपके अवचेतन मन की शक्ति

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

1 thought on “Think And Grow Rich By Napoleon Hill In Hindi | सोचो और अमीर बनो हिंदी में”

Leave a Comment