The Power Of Your Subconscious Mind Review | Chapter 1 | आपके अंदर का खजाना

जोसेफ मर्फी की लिखी पुस्तक The Power Of Your Subconscious Mind Review आपके अवचेतन मन की शक्ति वास्तव में एक चमत्कारिक और अद्भुत पुस्तक है. इसके पहले अध्याय में ही कहा गया है कि हर इंसान के अंदर एक खजाना छिपा हुआ है, उस खजाने में हर वो चीज है जो इंसान को चाहिए। आइए, जानते है The Power Of Your Subconscious Mind Review | Chapter 1 | आपके अंदर का खजाना

यदि आप अपने मन की आंखें खोलेंगे तो अपने अंदर एक अनंत खजाने को पाएंगे। अपने अंदर की सोने की खान से आप जीवन की सभी भव्यता और आनंद को प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश लोग आज भी गहरी निद्रा में सोए हुए हैं. वह अपने अंदर छिपी इस चमत्कारिक शक्ति अनंत बुद्धिमता और और असीमित प्रेम के बारे में अनभिज्ञ है. यदि आप इस खजाने को पाना चाहते हैं तो अपने अंदर एक सकारात्मक सोच को जीवंत कीजिए, अपनी अनंत बुद्धिमता का सदुपयोग करें व जन्म जन्मांतर के गूढ़ रहस्य को खोजें और उस पर महारत हासिल करें।

The Power Of Your Subconscious Mind Review | खजाना क्या है?

लेखक जोसेफ मर्फी इस अध्याय में जिस खजाने की बात कर रहे हैं वह है आपके अवचेतन मन की अद्भुत शक्ति। आपको इस शक्ति को पाने की आवश्यकता नहीं है, यह पहले से ही आपके पास मौजूद है. बस आपको इसका उपयोग करना सीखना होगा। इसे समझना होगा, जिससे आप इसका उपयोग जीवन के सभी पहलुओं पर कर सके और जीवन में ज्यादा संपत्ति स्वास्थ प्रसन्नता और आनंद ला सके. आपके Subconcious Mind (अवचेतन मन) में निहित अनंत ज्ञान हर पल और हर जगह आपकी हर जरूरत का समाधान निकालेगा. आप जो भी जानना चाहते हैं या पाना चाहते हैं, उसे खुले मन से स्वीकारे और ग्रहण करें.

जो चाहोगे वो पाओगे

The Power Of Your Subconcious Mind यानि अपने अवचेतन मन की इस अद्भुत शक्ति से आप जो चाहे वह पा सकते हैं. अपने विचार और कल्पना पा सकते हैं, जिनकी वजह से आप नई खोज और आविष्कार ला सकते हैं, कोई पुस्तक किया नाटक लिख सकते हैं. आप अपने अवचेतन मन के द्वारा आदर्श साथी को आकर्षित कर सकते हैं. किसी व्यापारिक सहयोगी या पार्टनर को पा सकते हैं. आपके घर के लिए सही खरीददार ढूंढ सकते हैं. आपकी जरूरत के हिसाब से धन पा सकते हैं और आप अपनी सभी हार्दिक इच्छाओं को पूरी कर आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं.

अपने अवचेतन मन के अंदर आप हर मुश्किलों का हल पाएंगे। आप पूर्ण रूप से सुरक्षा, प्रसन्नता और प्रभुत्व पाकर आगे बढ़ सकेंगे। पूरी दुनिया मे आपके अवचेतन मन में चमत्कारिक उपचार करने की शक्ति है. यह सभी प्रकार के रोगों और गंभीर बीमारियों का इलाज करने में पूरी तरह सक्षम है.

मन का नियम विश्वास का नियम

मन का नियम ही विश्वास का नियम है. आपका अवचेतन मन एक सिद्धांत है और विश्वास के नियम के अनुसार चलता है. इसका तात्पर्य है कि जिस प्रकार आपका मन कार्य करता है, उस पर आपका अटूट विश्वास होना चाहिए। आपके मन का विश्वास ही आपके मन के विचार है.

The Power Of Your Subconscious Mind Review

The Power Of Your Subconscious Mind By Joseph Murphy में बताया है कि आपके जीवन में घटित हुए सभी अनुभव, घटनाएं, परिस्थितियां और क्रियाएं आपके अवचेतन मन की प्रतिक्रियाओं के फल स्वरुप है. आपके मन पर आपका विश्वास ही परिणाम देता है. जो व्यक्ति इस पुस्तक को पढ़ता है, इसमें लिखे अवचेतन मन के सिद्धांतों को अपने जीवन में लागू करता है, वह अपने और दूसरों के लिए प्रभावशाली ढंग से प्रार्थना कर सकता है. आपको अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर क्रिया-प्रतिक्रिया के सार्वभौमिक नियम के अनुसार मिलता है.

मन के दो रूप

आपके पास केवल एक मन है, लेकिन आपके मन के पास दो विशेषताएं हैं वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ट, जागृत एवं सूप्त, स्वैच्छिक अस्वैच्छिक आदि. आपको चेतन और अवचेतन शब्द भी मिलेंगे, जिनका उपयोग लेखक ने इस पुस्तक में मन की दो प्रकार की प्रकृति को समझाने के लिए किया गया है.

Concious Mind | चेतन मन

जागृत और जीवंत अवस्था में हम कोईभी कार्य करते हैं, उस समय जो सोचते हैं, जो विचार मन में चल रहे होते हैं, वह सब हमारे चेतन मन की प्रक्रिया का परिणाम है. यह हमारे संपूर्ण मस्तिष्क का केवल 5% है

Subconcious Mind | अवचेतन मन

शांत और सुप्त अवस्था में जो विचार हमारे मन में उत्पन्न होते हैं, वह सब हमारे अवचेतन मन की प्रक्रिया का परिणाम है. चेतन मन के जिन विचारों पर हम विश्वास कर लेते हैं वही हमारे अवचेतन मन में बस जाता है, और उसी के अनुरूप यह हमारे लिए परिणाम प्रस्तुत करने लगता है. यह बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारिक है. यह हमारे संपूर्ण मस्तिष्क का 95% है.

अवचेतन मन के कार्य करने का तरीका

आपका अवचेतन मन सिर्फ आपके आदेशों का पालन करता है चेतन मन उन आदेशों पर विश्वास करके उसे सच समझकर आपको करने को कहता है। आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि मैं यह काम नहीं कर सकता या मैं इस कार्य को करने की सामर्थ्य नहीं रखता हूं तब आपका अवचेतन मन आपकी कही हुई इस बात को स्वीकार कर लेता है और फिर आप कभी भी उस कार्य को नहीं कर पाते हैं।

इसलिए कभी भी नकारात्मक बातें नहीं कहे। अगर कभी मन मे नकारात्मक विचार आ भी जाए तो उसे तुरंत सकारात्मक बनाएं। आप अपने मन मे सकारात्मक विचार रखते हैं तो आपके जीवन में भी अच्छी चीज घटित होती है।

अपने चेतन और अवचेतन मन के बीच होने वाले पारस्परिक आदान-प्रदान का ज्ञान आपको अपना पूरा जीवन बदलने योग्य बना देगा। इसलिए आपको केवल 1 अध्याय का ही नहीं बल्कि पूरी पुस्तक का अध्ययन करना चाहिए। आप इसे बहुत ही आसानी से Amazon से online मंगवा सकते हैं। यह कई भाषाओं में उपलब्ध है।

The Power Of Your Subconscious Mind By Joseph Murphy

दोस्तों! आपको ये article The Power Of Your Subconscious Mind Review कैसा लगा। हमें कमेंट करके जरूर बताए। Like करें, Share करें।

इसे भी पढ़े

My Name is H. Rathore. I am a passionate blogger and content creator with a keen interest in personal development. My dedication to personal development is evident in my thought-provoking articles on self-improvement and mindfulness.

Leave a Comment